Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड से भारी मात्रा में भांग बरामद, पुलिस कर रही जांच

Jamshedpur (Rohit Kumar) : होली से पूर्व मानगो बस स्टैंड से एक बस में लदे भारी मात्रा में भांग को पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने बस को भांग सहित जब्त कर थाना ले गई और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है. जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर 1 विरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड में सिंह कोच की एक बस संख्या BR24PA 1420 से भांग को शहर लाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-peace-committee-meeting-on-holi-and-shab-e-barat-in-rit-police-station/">आदित्यपुर

: आरआईटी थाना में होली और शब-ए-बारात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 
यह बस पटना से टाटा के बीच चलती है. सूचना के बाद पुलिस बस का इंतजार करने लगी. जैसे ही बस पहुंची वैसे ही बस में लदे भांग को जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि 25 से ज्यादा बोरी भांग को जब्त किया गया है. एक बोरी का वजन 25 से तीस किलो तक है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि भांग की इतनी बड़ी खेप कहां से आ रही है और यह शहर में किसके पास पहुंचने वाली थी.

होली के दौरान होती है भांग की खपत

होली का त्योहार आने ही वाला है. ऐसे में भांग की मांग काफी बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए शहर में अवैध तरीके से भांग मंगाया जाता है. मदक पदार्थों के अवैध तरीके से तस्करी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चलाती रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही