Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेला का हुआ आयोजन, दिखी परंपरा की झलक

Jamshedpur : झारखंडवासी एकता मंच की ओर से गोपाल मैदान में शनिवार को विशाल टुसू मेले का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा गोपाल मैदान ढोल, मांदर और धमसा की आवाज से गूंजता रहा. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा और सिदो कान्हू समेत दिवंगत नेताओं की तस्वीर पर माला चढ़ाकर की. वैसे इस मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष गोपाल मैदान में किया जाता है. परन्तु कोरोना काल में पिछले दो वर्ष से मेला आयोजित नहीं किया जा सका था. इस बार यहां भव्य मेला का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-sentenced-3-months-in-check-bounce/">जमशेदपुर

: चेक बाउंस में कोर्ट ने सुनायी 3 माह की सजा
[caption id="attachment_533551" align="aligncenter" width="640"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/tusu-mela-2.jpg"

alt="" width="640" height="352" /> मेला में उपस्थित अतिथिगण[/caption]

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

[caption id="attachment_533553" align="aligncenter" width="577"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/tusu-mela-3.jpg"

alt="" width="577" height="384" /> टुसू प्रतिमा व चौड़ल लेकर पहुंची टीमें[/caption] मेले में पारंपरिक पाता नाच, बुढ़ी गाड़ी नाच, टुसू नाच ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. इस विशाल टुसू मेले में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा अन्य राज्यों से हजारों लोग शामिल होने पहुंचे. इस दौरान अलग-अलग श्रेणियों में कुल 11 विजेताओं को आकर्षक इनाम दिये गए. ओडिशा से आए झूमर ग्रुप ने अपने झूमर नाच से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस विशाल टुसू मेला में मिनी भारत का नजारा देखने को मिला. यहां हजारों की संख्या में टुसू प्रेमी जुटे. मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, आस्तिक महतो, फणिभूषण महतो, सविता महतो, सुमन महतो, बबलू महतो के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही