Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की साहित्यिक संस्था "हुलास" द्वारा शेष नारायण तिवारी की स्मृति में रविवार को तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में "शेष स्मृति सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें शहर के अनेक स्वनामधन्य कलमकारों ने अपनी-अपनी गरिमामय उपस्थिति से भव्यता प्रदान की. मुख्य अतिथि के रूप में जानी मानी शिक्षाविद् डॉक्टर रागिनी भूषण, विशिष्ट अतिथि तुलसी भवन के न्यासी अरुण तिवारी उपस्थित थे. इस समारोह में संस्था द्वारा साहित्यकार प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, लखन विक्रांत और हुलास संस्था की डॉक्टर संध्या सिन्हा सूफी के अतिरिक्त हुलास के अध्यक्ष श्यामल सुमन को सम्मानित किया गया. इस दौरान नगर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और अपनी गीत, गजल, कविताओं की प्रस्तुति से प्रयाग कक्ष को सराबोर कर दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-kanchan-is-playing-an-important-role-in-saving-jharkhands-tradition-and-civilization-culture-mla/">घाटशिला
: झारखंड की परंपरा और सभ्यता संस्कृति बचाने में कंचन निभा रहे अहम भूमिका : विधायक
: झारखंड की परंपरा और सभ्यता संस्कृति बचाने में कंचन निभा रहे अहम भूमिका : विधायक
Leave a Comment