Search

 
 
 

जमशेदपुर : योग के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती : कुलसचिव

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित सप्ताहव्यापी ध्यान योग फैकल्टी डेवलेपमेन्ट प्रोग्राम मंगलवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो जयन्त शेखर थे. कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गान से हुई. इसके उपरान्त प्राचार्य डाॅ अमर सिंह ने कुलसचिव प्रो जयन्त शेखर का शाॅल, स्मृति चिन्ह एवं पौधा प्रदान कर स्वागत किया. स्वागत भाषण करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डाॅ अमर सिंह ने कहा कि इस तरह का वृहद कार्यक्रम विश्वविद्यालय, एचआरडी एवं सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी के संयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं. उनका एकमात्र लक्ष्य कॉलेज को एक बेहतर ऊंचाई पर ले जाना है. जिस जमशेदपुर को-ऑपरेटिव काॅलेज को पूर्व में पूरे बिहार-झारखण्ड में अपना एक ख्याति प्राप्त था वह बीच के समय में कहीं गुम सा होने लगा था. उनका प्रयास है कि महाविद्यालय को एक बार पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाय, इसमें सबों का सहयोग आवश्यक है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230627-WA0178-533x400.jpg"

alt="" width="533" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-sammelan-three-day-rajasthani-film-festival-from-july-2/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी सम्मेलन का तीन दिवसीय राजस्थानी फिल्म फेस्टिवल 2 जुलाई से
इस अवसर पर इस कार्यक्रम में शामिल 54 सदस्यों को कुलसचिव एवं अन्य अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो जयन्त शेखर ने महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अन्य विश्वविद्यालय के भी लाभान्वित की बात कही. योग के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. जब भी जीवन में अत्यधिक कार्य दायित्व के बोझ के कारण मन अशान्त रहने पर योग उस विचलित मन को शान्त करता है जिसके द्वारा व्यक्ति ऊर्जावान होकर पहले से भी ज्यादा कार्य बेहतर तरीके से करता है. इस कार्यक्रम में 54 आचार्य तैयार हो गये हैं जिनका यह दायित्व है कि इस योग से अन्य शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को अवगत करायें ताकि वह भी अपने जीवन में इसे एक उचित स्थान दे. कार्यक्रम में मंच पर प्राचार्य डाॅ अमर सिंह, प्प्ल्ड के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह, आचार्य विवेक सरस्वती, आचार्य ज्ञान अमृत, सीसीडीसी-मनोज कुमार मोहापात्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के अर्थपाल अशोक कुमार रवानी तथा, धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डाॅ अन्तरा कुमारी ने किया.  इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-staged-a-protest-demanding-promotion-in-ug-semester-five/">चाईबासा

: यूजी सेमेस्टर पांच में प्रमोट करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया धरना प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान डाॅ नीता सिन्हा, आईक्यूएससी, को-ऑर्डिनेटर, ब्रजेश कुमार, सीनेटर, केयू, डाॅ बीएन प्रसाद, डाॅ दीपांजय श्रीवास्तव, डाॅ बिनय कुमार गुप्ता, डाॅ राजेन्द्र भारती, डाॅ बिनय कुमार सिंह, डाॅ भूषण कुमार सिंह, डाॅ कृष्णा प्रसाद, डाॅ पियाली बिश्वास, डॉ शालिनी शर्मा, डाॅ अनुपम कुमारी, डाॅ स्वाति सोरेन, डाॅ संगीता कुमारी, डाॅ राजीव कुमार, डाॅ आरके कर्ण, डाॅ प्रभात कुमार सिंह, डाॅ एस.एन. ठाकुर, डाॅ रूचिका तिवारी, डाॅ पुष्पा सिंह, डाॅ प्रियन्का कुमारी, डाॅ स्वाति वत्स, के ईश्वर राव, स्वरूप कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार, कुमूद सुभा, पूनम कुमारी, डाॅ राजू ओझा, डाॅ इरशाद खान, पूनम कुमारी, कुशवंत कौर, अमित जेना, प्रभात कुमार पांडे, संजय यादव सुमित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही