Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टूना सबर का हाल जानने के लिए सदर अस्पताल पहुंची ह्यूमन वेलफेयर की टीम

Jamshedpur (Sunil Pandey) : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की एक टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाजरत  टुना सबर एवं उसकी पत्नी का हाल-चाल जाना. टीम का नेतृत्व ट्रस्ट के आसिफ अख़्तर ने किया. मौके पर अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी, मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज़, मोइनुद्दीन अंसारी, आफताब आलम आदि मौजूद थे. टीम ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन जुझार मांझी, आईसीयू के इंचार्ज डॉ फैसल खान, डॉ रंजीत कुमार पांडा और खुर्रम से मिलकर जानकारी प्राप्त की. साथ ही स्वयं टुना सबर से बातचीत की. इस दौरान टुना सबर ने स्वयं को स्वस्थ बताया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumam-aakriti-fed-khichdi-to-350-people-under-anand-sabke-liye/">जमशेदपुर

: मायुमं आकृति ने आनंद सबके लिए के तहत 350 लोगों को खिलाई खिचड़ी

डूमरिया पहाड़ से रेस्क्यू कर लाया गया था

टुना सबर एवं उसकी पत्नी डूमरिया प्रखंड क्षेत्र के चंपाबेड़ा पहाड़ पर रहते थे. दोनों के गंभीर चर्म रोग से बीमार रहने की जानकारी लगातार न्यूज ने प्रकाशित की. जिसके बाद प्रशासन रेस हुआ. अगले दिन दोनों का रेस्क्यू करके नीचे उतारा गया. वहां से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. उपायुक्त विजया जाधव दोनों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को निर्दश दिया. साथ ही स्वयं अस्पताल का विजिट कर खूद मोनिटरिंग की.सिविल सर्जन जुझार मांझी ने बताया के डीसी मैडम विजय जाधव के आदेश अनुसार चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है. अब दोनों का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है. ट्रस्ट के लोगों ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का साधूवाद किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-instructions-to-distribute-food-grains-for-the-month-of-january-by-february-21-under-any-circumstances/">जमशेदपुर

: जनवरी माह का खाद्यान्न हर हाल में 21 फरवरी तक वितरीत करने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही