Search

Jamshedpur : बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, कल बारिश को लेकर येलो अलर्ट

Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को कहीं तेज तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई. जमशेदपुर में बूंदाबांदी होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. गुरुवार को राज्य के डाल्टेनगंज का पारा सबसे अधिक यानी 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान कोल्हान समेत झारखंड के अन्य जिलों का तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहा. गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, सरायकेला खरसावां 38.1 और पश्चिम सिंहभूम का 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. विभाग ने अगले कुछ दिनों के पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. जिसके कारण तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. इसे भी पढ़ें : Gudabandha">https://lagatar.in/gudabandha-villagers-demonstrated-on-the-issue-of-selection-of-anganwadi-workers/">Gudabandha

: आंगनबाड़ी सेविका चयन के मुद्दे पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

इन जिलों में वज्रपात और बारिश को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग रांची के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामतारा, धनबाद, बोकारो, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में वज्रपात और बारिश के आसार हैं. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp