Search

जमशेदपुर : महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों की हुई जांच

Jamshedpur (Sunil pandey) : देशभक्ति से प्रेरित संस्था सैल्यूट तिरंगा की ओर से रविवार को बागबेड़ा सिदो-कान्हो स्थित लोहिया भवन में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मेदांता (गुड़गांव) की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता अग्रवाल ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की. साथ ही उन्हें जरूरी दवाएं भी दी गई. कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, विशिष्ठ अतिथि क्षेत्र की जिला पार्षद डॉ कविता परमार, मुखिया गौरी टोप्पो, जमुना हांसदा, पंचायत समिति सदस्य मनीषा हाइब्रू मौजूद थी. अतिथियों का सैल्यूट तिरंगा झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने शॉल और गीता भेट किया. कार्यकर्म को सफल बनाने में अजय पांडेय, मिट्ठू अग्रवाल, राज कमल यादव सहित कई लोगों का सहयोग रहा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-remained-the-hottest-city-of-the-state-for-two-days/">जमशेदपुर

: दो दिनों से राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा जमशेदपुर  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp