Search

 
 
 

जमशेदपुर : श्रीश्री ओमेश्वर नाथ मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : श्री श्री ओमेश्वर नाथ मंदिर, आदर्श नगर, बागुन नगर टीओपी से चौथी सोमवारी को विशाल कलश यात्रा निकाली गई. इसमें सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. सभी कलश लेकर जिला स्कूल स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे. वहां सभी श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा. इसके बाद पंडित ने पूजा अर्चना करवाई. वहां से कलश में जल लेकर सभी श्री श्री ओमेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे. यहां पंक्तिबद्ध होकर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. इस दौरान स्वर्णरेखा नदी से लेकर मंदिर तक पूरा क्षेत्र बोल बम-बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा. पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-devotees-gathered-in-kalash-yatra-of-bhaalubasa-jambu-akhara/">Jamshedpur

: भालूबासा जंबू अखाड़ा के कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
इस कलश यात्रा में `कोशिश एक मुस्कान लाने की` सामाजिक संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने भी मंदिर में मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. कलश यात्रा और जलाभिषेक करने वालों में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विशाल त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष देवानंद झा, जेनरल सेक्रेटरी रामदुलार मौर्या, कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह, मुख्य संरक्षक आशीष कुमार गुप्ता, राम प्रवेश झा, मनीष गुप्ता, रितेश कुमार मिश्रा, जगदीश यादव, सुधीर शर्मा, बस्ती के अन्य लोग और अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालु शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही