Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क के लिए सड़क पर उतरे सैकड़ो लोग, गदड़ा से शंकरपुर तक जन आक्रोश पदयात्रा कर जताया विरोध

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड के गोविंदपुर रेलवे फाटक से गदड़ा, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, सरजामदा, शंकरपुर होते हुए परसूडीह जाने वाली सड़क (लगभग 10 किमी) की जर्जरावस्था के खिलाफ रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. क्षेत्र की जिला पार्षद कुसुम पुर्ति के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर इसका विरोध जताया. लोगों की मांग है कि अविलंब इस सड़क का निर्माण कराया जाय. इससे पहले जन आक्रोश पदयात्रा की शुरुआत गदड़ा दुर्गा पूजा मैदान से शुरु हुई. जिन-जिन सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही है. उन मार्गों से होते हुए सभी पदयात्री शंकरपुर संजय गांधी मैदान पहुंचे. जहां जन आक्रोस पदयात्रा समाप्त हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-little-manjot-singh-donated-all-the-money-of-gullak-to-cgpc/">जमशेदपुर

: नन्हे मनजोत सिंह ने गुल्लक के सारे पैसे सीजीपीसी को किए दान

जन आक्रोश मार्च का आजसू पार्टी ने किया समर्थन

  जर्जर सड़क का निर्माण अविलंब कराए जाने की मांग को लेकर रविवार को निकले जन आक्रोश पदयात्रा का आजसू पार्टी ने समर्थन किया. पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में आजसू पार्टी के दर्जनों नेता-कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए. इस दौरान झारखंड सरकार एवं वर्तमान विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी जनहित में क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़ी है. कई वर्षों से क्षेत्र की सड़क जर्जर है. लेकिन इसकी सुध वर्तमान विधायक को नहीं है. झारखंड सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है. बेरोजगारी चरम पर है. हर विभाग में भ्रष्टाचार है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी इसके लिए क्रमबद्ध आंदोलन चलाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-devotees-became-emotional-after-hearing-about-the-marriage-of-shri-ram-sita/">जमशेदपुर

: श्रीराम-सीता विवाह का प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

गोद में बच्चा लेकर पैदल चली महिलाएं

[caption id="attachment_715543" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mahilae-bacha1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> गोद में बच्चा लेकर पदयात्रा में शामिल हुई महिलाएं[/caption] जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग का समर्थन करने के लिए क्षेत्र की महिलाएं भी जन आक्रोस मार्च में शामिल हुई. पारंपरिक वेष भूषा में हाथों में तिरंगा लिए महिलाएं सड़क पर पैदल चल रही थी. इस दौरान कई महिलाओं की गोद में उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे. गोद में बच्चा लेकर पैदल चलना महिलाओं की सड़क की जर्जरावस्ता के प्रति दर्द बयां करती है. सड़क निर्माण के लिए महिलाएं मुखर हुई हैं. पार्षद कुसुम पुर्ति ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो स्नेह व समर्थन दिया है उसका वे सदैव आभारी रहेंगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ex-serviceman-kalyan-pays-tribute-to-martyrs-on-kargil-vijay-diwas/">आदित्यपुर

: भूतपूर्व सैनिक कल्याण ने कारगिल विजय दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

वरिष्ठ नागरिक परिषद ने लगाया सेवा शिविर

[caption id="attachment_715545" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/senior-citizen1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सेवा शिविर में पदयात्रियों को चाय पिलाते परिषद के सदस्य[/caption] जन अक्रोश पदयात्रा में शामिल लोगों की सेवा के लिए वरिष्ठ नागरिक राहरगोड़ा की ओर से सेवा शिविर लगाया गया. इस दौरान पदयात्रियों को पानी एवं चाय पिलाया गया. वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्यों ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं. पैदल चलना मुश्किल है. जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा है. जिसके कारण वाहनों की आवाजाही से राहगीरों पर कीचड़ के छींटे पड़ते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rs-83-crore-allocated-for-construction-of-35-kilometer-road-drain-in-the-area/">आदित्यपुर

: क्षेत्र की 35 किलोमीटर सड़क-नाली बनाने के लिए 83 करोड़ रुपये आवंटित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही