Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में सैकड़ों लोगों ने थामा भारतीय जनतंत्र मोर्चा का दामन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भारतीय जनतंत्र मोर्चा बर्मामाइंस मंडल की ओर से स्टेशन रोड स्टार टॉकीज के समीप एक सभा का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव ने की. सभा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने विधायक सरयू राय के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा. लोगों ने उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याओं से संबंधित विधायक सरयू राय के नाम प्रेषित एक आवेदन सौंपा. सभा को व्यापक रूप देने में मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, महामंत्री बबलू कुमार एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद फैजल ने संगठनात्मक कौशल का परिचय देते हुए अहम भूमिका निभाई. सभा के उपरांत लिट्टी चोखा का वृहद आयोजन कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ. सभा में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री विकास गुप्ता, राजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, वरीय नेता रमेश कुंवर, शंकर कर्मकार, महेश तिवारी, प्रेम सक्सेना, विनोद यादव, नागेंद्र सिंह, फिरोज, प्रसनजीत सिंह, समारू साहू, राहुल प्रसाद इत्यादि शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/BJYM-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-residents-ate-meat-and-fish-worth-rs-1-65-crore-on-new-year/">जमशेदपुर

: नववर्ष पर 1.65 करोड़ के मांस-मछली खा गए शहरवासी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही