Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा पार्टी समारोह में हुड़दंग, महिलाओं से छेड़खानी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सीपी टोला में एक पार्टी समारोह में कुछ लड़कों ने खूब हुड़दंग किया और महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की. घटना का विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की गयी. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-haryana-police-raids-in-govindpur-woman-arrested/">जमशेदपुर

: हरियाणा पुलिस का गोविंदपुर में छापा, महिला गिरफ्तार

इन्हें बनाया गया है आरोपी

घटना 7 अक्तूबर की रात 8.30 बजे से लेकर रात के 9 बजे के बीच की है. मामले में कल्लू सिंह, भूषण सिंह, पिंटू सिंह, तुषार सिंह, राहुल सिंह, मिथिलेश सिंह, मनीष कुमार वर्मा और अनिष शर्मा को आरोपी बनाया गया है. आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी धारदार हथियार और लाठी-डंडा लेकर पार्टी समारोह में घुस गये थे और हुड़दंग किया. सभी ने मिलकर कई बाइक को तोड़ दिया और महिला के साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ उनसे जेवर की छिनतई करने का भी प्रयास किया. इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से भी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-the-needle-of-polices-suspicion-in-ranjit-singhs-murder-is-towards-chhabbe-and-raja/">जमशेदपुर

: रंजीत सिंह हत्याकांड में अब पुलिस की शक की सूई छब्बे और राजा की ओर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही