Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बागबेड़ा में दूसरी शादी कर फरार हो गया पति

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के शिवनगर तेज नारायण बाड़ी की रहने वाली बबीता देवी ने अपने पति भागीरथ शर्मा के खिलाफ दूसरी शादी कर फरार होने का एक मामला साकची महिला थाने में दर्ज करायी है. पति हाल ही में एक संबंधी के यहां आया हुआ था. इसके बाद बबीता ने इसकी शिकायत बागबेड़ा थाने पर जाकर की थी. जबतक पुलिस वहां पहुंचती उसके पहले ही भागीरथ फरार हो चुका था. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-tension-prevailed-over-stopping-tazia-procession-in-rakhitpur-both-factions-face-to-face/">धनबाद:

 रखितपुर में ताजिया जुलूस रोकने पर हुआ तनाव, दोनों गुट आमने-सामने

बबीता के हैं तीन बच्चे

बबीता ने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2008 को नवादा के बाढ़ गांव में भागीरथ शर्मा के साथ हुई थी. शादी के बाद पति बागबेड़ा शिवनगर लेकर चला आया था. भागीरथ एक कंपनी में काम करते था. शिवनगर में किराये का मकान में वह पति के साथ रहती थी.

दूसरी महिला से था अवैध संबंध

बबीता का कहना है कि शादी के बाद जब वह बागबेड़ा आयी, तब उसे पता चला कि पति का एक दूसरी महिला से अवैध संबंध है. इसका वह विरोध भी करती थी. इस बीच ही पति 17 सितंबर 2020 को उसके साथ फरार हो गया. बाद में उसे पता चला कि शादी करने के बाद वह अपनी बाइक से फरार हो गया है. इधर हाल के दिनों में वह बागबेड़ा आया हुआ था, लेकिन बबीता से वह नहीं मिला. बबीता ने महिला थाने में लिखित शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. अब बबीता की हालत दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है. उसका तीन बच्चों के साथ परिवार चला पाना दूभर हो गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-25-year-old-youth-hanged-in-elder-brothers-house/">आदित्यपुर

: 25 वर्षीय युवक ने बड़े भाई के घर में लगाई फांसी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही