Search

 
 
 

जमशेदपुर : कपाली में पति ने पत्नी को पीट कर किया घायल

 
Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे कपाली थाना अंतर्गत तामुलिया शिव मंदिर के पास रहने वाली मलिका गोस्वामी को उसके पति राज गोस्वामी ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल अवस्था में मलिका थाने पहुंची. वहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. एमजीएम अस्पताल में मलिका का इलाज चल रहा है. जानकारी देते हुए मलिका ने बताया कि उसने अपने जीजा से पति को 20 हजार रुपये दिलवाए थे. जीजा कई दिनों से रुपये वापस मांग रहे थे, पर राज रुपये वापस नहीं कर रहा था. आज इसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद राज ने उसे घर से घसीटकर बाहर निकाला और बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया. इधर, शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें -बॉक्स">https://lagatar.in/horror-comedy-film-munjya-rocks-the-box-office-record-collection-in-two-days/">बॉक्स

ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘MUNJYA’ का जलवा, दो दिनों में रिकॉर्ड कलेक्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही