Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पति शारीरिक संबंध बनाने के लिए दे रहा था दबाव, पत्नी ने चाकू से किया हमला

Jamshedpur (Rohit kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुईयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी ज्योति कौर ने गुरुवार दोपहर अपने पति बिट्टू सिंह द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने पर उसपर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि इस घटना में ज्योति कौर भी घायल हो गई. इधर घर पर ही एक घंटे चले ड्रामे के बाद ज्योति की बहन मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहीं बिट्टू को भी इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां दोनों पक्ष अस्पताल में फिर से भीड़ गए. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-new-transformer-installed-in-banbeda-tola-villagers-got-relief/">गुड़ाबांदा

: बनबेड़ा टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दे रहा था पति

ज्योति ने बताया कि अक्टूबर 2021 में उसकी शादी बिट्टू से हुई थी. वह पूर्व से शादी शुदा थी और बिट्टू भी पूर्व से शादीशुदा था. दोनों ने तलाक लेकर शादी की थी. शादी के बाद से ही बिट्टू शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देता था. संबंध नहीं बनाने पर मारपीट भी करता था. इन्हीं सब बातों से तंग आकर वह रविवार को वह बागबेड़ा स्थित अपने घर चली गई थी. बुधवार को महिला थाने में शिकायत की थी जहां समझौता होने के बाद वह वापस ससुराल लौट आई. आज दोपहर पति बिट्टू जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा. विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-inauguration-of-public-relations-office-of-dr-goswami/">चाकुलिया

: डॉक्टर गोस्वामी के जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन

झगड़े के बीच ज्योति ने किया वार

इधर, मामले को लेकर बिट्टू के परिजनों ने बताया कि आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता है. बुधवार को थाने से आने के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ चल रहा था. आज दोनों एक कमरे में बंद थे तभी ज्योति ने बिट्टू पर चाकू से हमला कर दिया और खुद को भी घायल कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही