Search

 
 
 

जमशेदपुर : अंतिम सांस तक समाज एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करता रहूंगा : शैलेंद्र सिंह

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : झारखंड राज्य गुरुद्वारा एवं सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह को दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर कदमा गुरुद्वारा साहिब में सम्मानित किया गया. कदमा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिख स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा के संयुक्त तत्वाधान में शैलेन्द्र सिंह को शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर किया गया. इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह एवं चेयरमैन गुरमीत सिंह एवं ट्रस्टी ताजवीर कलसी ने अपने संबोधन में कहा कि कदमा के लोग सन 2000 से सरदार शैलेंद्र सिंह से जुड़े हुए हैं. सभी ने उन्हें नजदीक से देखा और जाना है. सच्चे अर्थों में इस अटल तिरंगा अवार्ड के सही हकदार सरदार शैलेंद्र सिंह ही थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-along-with-refreshments-there-should-also-be-a-stall-of-knowledge-langar-in-the-city-kirtan-jamshedpuri/">जमशेदपुर

: नगर कीर्तन में जलपान के साथ ज्ञान के लंगर का स्टाल भी होना चाहिए: जमशेदपुरी

काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं है यह सम्मान संपूर्ण झारखंड का है. जिन्होंने समय-समय पर मेरा हर प्रकार से सहयोग किया. मौके पर बाबा ज्ञानी हरविंदर सिंह सनी, नरेंद्र सिंह वालिया, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह बाट, मनजीत सिंह, एडवोकेट कुलवंत सिंह, पलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, कृपाल सिंह, अमरजीत सिंह सागु, सिख नौजवान सभा के प्रधान गुरु शरण सिंह सूरज, सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान राजपाल कौर, भोगल जसमीत कौर, रविंदर कौर, जसपाल कौर, मनजीत कौर, मनजीत कौर सैनी, दलजीत कौर, रानो कौर आदि कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही