Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आईसीएआई जमशेदपुर शाखा ने जीएसटी पर आयोजित किया सेमिनार

Jamshedpur (Sunil Pandey) : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जमशेदपुर शाखा की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर चैंबर भवन में जीएसटी पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया. जिसमें जीएसटी के तहत नोटिस का जवाब कैसे दें और रीसेंट डेवलपमेंट अंडर जीएसटी पर वक्ताओं ने चर्चा की. सेमिनार में कोलकाता से आये मुख्य वक्ता सीए शुभम खेतान ने बताया कि समय बीतने के साथ आईटीसी लेने की शर्तें और सख्त होती जा रही हैं. उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर उत्तर का मसौदा तैयार करने से पहले सदस्यों को नोटिस में कमियों के बारे में सावधान रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-like-ph-supply-department-is-getting-green-card-holders-verified-list-sought-from-dealers/">जमशेदपुर

: पीएच की तरह ग्रीन कार्डधारियों का आपूर्ति विभाग करा रहा सत्यापन, डीलरों से मांगी सूची

स्क्रूटनी एवं ऑडिट अलग-अलग मामले

उन्होंने बताया कि स्क्रूटनी और ऑडिट का दायरा अलग-अलग होता है. इसलिए दोनों को ध्यान में रखते हुए अपना जवाब तैयार करना चाहिए. इस सेमिनार की अध्यक्षता सीए कौशलेंद्र दास ने किया. शाखा अध्यक्ष सीए अंकिता अग्रवाल ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मंच का संचालन सीए सुगम सरायवाला ने किया. इस आयोजन का लाभ शहर के 80 से ज्यादा सीए ने लिया. सेमीनार को सफल बनाने में सीए पंकज शिंगारी, सीए योगेश शर्मा, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, सीए प्रभात सेकेरिया, सीए लक्ष्मी कुमारी, सीए श्वेता खेतान, सीए रमेश कुमार अग्रवाल, सीए किशन चौधरी, सीए पवन, सीए उमंग अग्रवाल, सीए आनंद अग्रवाल आदि का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/rock-garden-wire-company-chanakya-chowdhary/">जमशेदपुर

: तार कंपनी के पास इंद्रानगर में बने रॉक गार्डन का शुभारंभ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही