Search

 
 
 

जमशेदपुर : ईचागढ़ थाना प्रभारी पर व्यापारी ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

 
[caption id="attachment_339414" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/fir-360x504.jpeg"

alt="" width="360" height="504" /> भुक्तभोगी बिरसा माझी की ओर से सरकार के गृह सचिव से की गयी शिकायत की कॉपी.[/caption] Jamshedpur (Ranjit kumar sharma) :  ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रूगड़ी के रहने वाले बिरसा माझी ने ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर पर डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए झारखंड सरकार के गृह सचिव से इसकी शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि बिरसा माझी हाइवा और ईंट भट्ठा के व्यापारी हैं. एक बार बालू लदा हाइवा पकड़ लिया गया था। तब थाना प्रभारी ने एक लाख रुपये की डिमांड की थी. इस बीच कई बार बिरसा ने थाना प्रभारी को स्टेट बैंक के अकाउंट में ऑन लाइन पे किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dsp-animesh-sudhir-kumar-and-inspector-shankar-will-be-honored-with-the-excellent-service-medal-on-august-15/">जमशेदपुर

: डीएसपी अनिमेष, सुधीर व इंसपेक्टर शंकर होंगे अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

बड़े भाई को आर्म्स एक्ट में जेल भेजकर मांग रहे एक लाख

बिरसा माझी ने शिकायत में कहा है कि 29 मई 2022 को थाना प्रभारी ने उनके बड़े भाई विष्णु माझी को आर्म्स एक्ट में उठाकर जेल भेजा है. अब थाना प्रभारी केस को हल्का करने के नाम पर एक लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं. वे बराबर परेशान कर रहे हैं. इस बीच ऑन लाइन कुछ रुपये भी पेय किया है. बिरसा माझी ने दावा किया है कि थाना प्रभारी से बातचीत का ऑडियो भी उनके पास है. गृह सचिव से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग बिरसा माझी की है.

आरोपी थाना प्रभारी ने क्या कहा

पूरे मामले में आरोपी थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उनपर झूठा आरोप लगाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि डीआइजी के आदेश पर मामले की जांच उच्च स्तर पर रही है. विभाग अब जैसी रिपोर्ट दें वे उसे मानने को तैयार हैं.   इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-with-pistol-from-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा से पिस्टल के साथ एक धराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही