Search

 
 
 

जमशेदपुर : आईसीएसई 12वीं में भी शहर की बेटियों का दबदबा कायम

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आईसीएसई बोर्ड द्वारा रविवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया. सीबीएसई के बाद आईसीएसई के 12वीं की परीक्षा में भी शहर की बेटियों को दबदबा कायम है. साइंस में लोयोला स्कूल की हिमानी दास 99 प्रतिशत अंक के साथ सिटी टॉपर बनी, वहीं लोयोला स्कूल की ही 99.5 प्रतिशत अंक के साथ कामर्स में वंशिका और 98 प्रतिशत के साथ अपाला आर्ट्स की सिटी टॉपर बनी. इस बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-423-cases-came-to-the-public-court-of-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर:

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जनता दरबार में आए 423 मामले
[caption id="attachment_368013" align="aligncenter" width="489"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/science-toper-himani-das.jpeg"

alt="" width="489" height="326" /> अपने माता-पिता के साथ साइंस टॉपर हिमानी दास[/caption]

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है सिटी टॉपर हिमानी

99 प्रतिशत के साथ साइंस की सिटी टॉपर हिमानी दास ने लगातार न्यूज से बात करते हुए कहा कि परीक्षा बहुत अच्छा नहीं गया था. सिटी टॉपर बनूंगी यह नहीं सोचा था. उम्मीद से ज्यादा अच्छा परिणाम आया है. हिमानी के अनुसार ऑनलाइन क्लासेस में शिक्षकों ने बहुत मदद की. परीक्षा के वक्त 12 से 14 घंटे पढ़ाई करती थी. ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस की थी. एक सवाल के जबाब में उसने कहा कि फिजिक्स उनका पसंदीदा विषय है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपना माता- पिता और शिक्षक को दिया है. पिता संजीव दास टाटा स्टील में कांट्रेक्टर है. फिलहाल हिमानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाना चाहती है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-women-of-mata-samiti-told-problems-to-the-mla/">चाकुलिया

: माता समिति की महिलाओं ने विधायक को बताईं समस्याएं

एमबीए मैनेजमेंट में जाना चाहती कॉमर्स की सेकेंड नेशनल टॉपर वंशिका

आईसीएसई कॉमर्स सेकेंड नेशनल टॉपर लोयला स्कूल की छात्रा वंशिका को अपनी मेहनत के आधार पर सफलता प्राप्त हुई है. वंशिका को कॉमर्स में 99.5 प्रतिशत अंक मिले हैं. वंशिका एबीएम करना चाहती है. सीयूटी के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम करने के लिए तैयारी में जुटी है. जिसके बाद वह एमबीए मैनेजमेंट में जाना चाहती है. वंशिका ने बताया कि कोविड में ऑनलाईन पढ़ाई के दौरान सेल्फ स्टडी के लिए बहुत समय मिला जिसका लाभ उसे मिला. कभी भी रणनीति बनाकर पढ़ाई नहीं की, जब मन किया तो पढ़ाई की. उसने एक साल पहले से ही परीक्षा की लक्ष्य आधारित तैयारी शुरू कर दी थी. वंशिका के पिता कृष्ण कुमार टाटा स्टील कर्मचारी है और मां सरिता गुप्ता हाउसवाइफ है. वंशिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने शिक्षकों और दोस्तों को भी दिया है. बहुमुखी प्रतिभा की धनी वंशिका ने बास्केट बॉल की राष्ट्रीय स्तर पर कई मैच खेले है. वहीं 400 मीटर की दौड़ में राज्य स्तर पर कई पदक अपने नाम किए है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-workers-adityapur-industrial-area-welcomed-the-president-of-intuc-2/">आदित्यपुर

: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती होने से स्थानीय लोगों में रोष, किया प्रदर्शन
[caption id="attachment_368014" align="aligncenter" width="543"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/arts-city-toper-apala.jpeg"

alt="" width="543" height="362" /> पिता प्रेम रंजन के साथ आर्ट्स की सिटी टॉपर अपाला[/caption]

लॉ करना चाहती है आर्ट्स की सिटी टॉपर

जियाडा के रिजनल डायरेक्टर प्रेमरंजन की बेटी आपाला 98 प्रतिशत अंक के साथ आर्ट्स में सिटी टॉपर बनी है. लोयोला स्कूल की छात्रा अपाला लॉ में करियर बनाना चाहती है. इसके लिए वह तैयारी भी कर रही है. एक सवाल के जबाब में उसने कहा कि राजनीति विज्ञान उसे बहुत पसंद है. परीक्षा को लेकर कुछ खास तैयारी नही की थी. स्कूल की क्लास टीचर विशेष कर राजनीति विज्ञान के शिक्षक ने बहुत सहयोग किया था. उसने अपने इस उपलब्धि का श्रेय टीचर और माता पिता को दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही