Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा नाले में मिले शव की हुई पहचान

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर के पीछे नाले में मिले शव की पहचान कर ली गई है. शव की पहचान सुर्य मंदिर के पास ही रहने वाले 22 वर्षीय मो जावेद के रुप में की गई. मृतक की पहचान उसके परिजनों ने की. मृतक मो. जावेद पूर्व में बिरसानगर थाना से चोरी के मामले में जेल जा चुका है. वह 15 दिनों पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार देर शाम घर से बाहर निकला था फिर वापस नहीं लौटा. शनिवार सुबह उसका शव पाया गया. इधर, पुलिस ने आशंका जताई है कि बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-annadhivas-faladhivas-vastradhivas-rituals-completed-in-baba-barfani-mahadev-shiva-temple-2/">आदित्यपुर:

बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर में अन्नाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास अनुष्ठान संपन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही