Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में मिले शव की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भोजपुर कॉलोनी के पास स्वर्णरेखा नदी में बुधवार की रात एक शव मिला है. मृतक की पहचान उलीडीह डिमना बस्ती निवासी 44 वर्षीय सुनील गोप के रूप में की गई है. सुनील 6 मार्च से ही लापता था. इधर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-carriage-colonys-youth-arrested-with-700-grams-of-opium-and-rs-2-49-lakh/">चांडिल

: 700 ग्राम अफीम व 2.49 लाख रुपए के साथ कैरेज कॉलोनी का युवक गिरफ्तार

पड़ोसी के साथ गया था सुनील

सुनील के बेटे अजय ने बताया कि वे कुली का काम करते थे. सोमवार को पड़ोस में रहने वाला रवि लोहार उसे एक पोल्ट्री फॉर्म में काम दिलाने की बात कहकर ले गया था, पर दूसरे दिन रवि घर लौट गया. रवि से सुनील के बारे में पूछने पर उसने बताया कि सुनील भोजपुर कॉलोनी स्थित अपनी फुआ के घर चला गया है. जांच करने पर पता चला कि सुनील फुआ के घर पहुंचा ही नहीं है. गुरुवार देर रात जानकारी मिली कि उनका शव नदी से बरामद किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही