Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में सोमवार दोपहर एक शव पाया गया था. मृतक की पहचान मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित विकास विद्यालय के पास रहने वाले हितेश कुमार गुप्ता के रूप में की गई है. सोमवार देर रात शव मिलने की सूचना पर हितेश का परिवार शव की पहचान करने पोस्टमार्टम हाउस गया था जहां हितेश के पिता रमेश गुप्ता ने शव की पहचान की. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर">https://lagatar.in/cricketer-kl-rahul-celebrates-birthday-with-wife-athiya-pictures-surfaced/">क्रिकेटर
केएल राहुल ने पत्नी अथिया संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, तस्वीरें आई सामने
: हो समाज सेवानिवृत्त संगठन ने शिक्षा को लेकर बच्चों को किया जागरूक [wpse_comments_template]
केएल राहुल ने पत्नी अथिया संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, तस्वीरें आई सामने
मछली पकड़ने गए लोगों ने शव को बांध में फंसा पाया
हितेश के पिता रमेश ने सोमवार को ही मानगो थाना में बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रमेश ने पुलिस को बताया था कि 14 अप्रैल को बेटे को किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी जिसके बाद वह घर से निकल गया था. काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसकी कोई खबर नहीं मिल पाई थी. इधर, सोमवार दोपहर नदी में मछली पकड़ने गए लोगों ने शव को बांध में फंसा पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी थी. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-ho-samaj-retired-organization-made-children-aware-about-education/">तांतनगर: हो समाज सेवानिवृत्त संगठन ने शिक्षा को लेकर बच्चों को किया जागरूक [wpse_comments_template]
Leave a Comment