Search

 
 
 

जमशेदपुर : टोल ब्रिज के पास ट्रेलर ने आईडीटीआर की छात्रा को रौंदा, मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर टोल ब्रिज के पास एक ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया. इस घटना में साइकिल सवार इंडो डेनिश टूल रूम की छात्रा रजनी टुडू गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल युवती को पीसीआर वाहन से इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रजनी सोनारी सिदो-कान्हू बस्ती की रहने वाली थी. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर को लेकर भागने की फिराक में था, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने चालक को पकड़ा और ट्रेलर को जब्त कर थाने ले गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Rajani-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pits-built-on-nh-75-e-are-inviting-for-the-accident/">चाईबासा

: NH 75 ई पर बने गड्ढे हादसे को दे रहे आमंत्रण

ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आ गई युवती

पीसीआर वाहन में तैनात एएसआई अखिलश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टोल गोलचक्कर के पास एक ट्रेलर ने युवती को रौंद दिया है. सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि ट्रेलर मरीन ड्राइव से होते हुए आदित्यपुर की ओर जा रहा था, जबकि युवती साइकिल से आदित्यपुर की ओर से कदमा की ओर जा रही थी. गोलचक्कर पर ही वह ट्रेलर की चपेट में आ गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही