Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में फिर से भय एवं आतंक का माहौल कायम किया जा रहा है. लेकिन ऐसा करने वाले अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होंगे. क्षेत्र में अमन शांति एवं आम-खास की सुरक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे. उक्त बातें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कही. उन्होंने कहा कि बीते अक्टूबर माह में छठ पर्व के समय भाजमो कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जबकि पुलिस के समक्ष वीडियो एवं अन्य गवाह के रुप में साक्ष्य मौजूद है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो वे लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस पर दवाब बनाएंगे. इसके लिए जरूरी हुआ तो राज्य के डीजीपी के यहां धरना देंगे. सरयू राय बुधवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में मीडियाकर्मियो से बात कर रहे थे. विधायक ने कहा कि तीन वर्ष पहले जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की जनता ने मुझे इस अपेक्षा से विधायक बनाया था कि इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम होगी और उस गिरोह पर अंकुश लगेगा जो सत्ता की प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष शह से आम जनता के लिए सिरदर्द बन गया है. बीते 28 अक्टूबर को इसकी शुरुआत हुई. जो ऐन केन प्रकारणे अब तक कायम है. अब आम लोग एवं व्यावसायियों में भय का माहौल कायम किया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री के सगे-संबंधी एवं रिश्तेदार कानून को हाथ में लेकर भय एवं आतंक कायम कर रहे हैं. लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhagwan-singh-became-the-head-of-cgpc-defeating-mindi-by-a-margin-of-160-votes/">जमशेदपुर
: सीजीपीसी के प्रधान बने भगवान सिंह, 160 मतों के अंतर से मिंदी को हराया
: करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 90 लोगों की हुई जांच
: भाजमो युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
: सीजीपीसी के प्रधान बने भगवान सिंह, 160 मतों के अंतर से मिंदी को हराया
उद्यमी से मारपीट पूर्व नियोजित
विधायक सरयू राय ने बताया कि आतंक कायम करने वालों ने दो दिन पहले कारोबारी संगम अग्रवाल के कार्यालय में घुसकर मारपीट की. इस घटना के द वे उद्यमी से मिलने उनके कार्यालय गए. जहां उन्होंने अपने बदन पर लगी चोटों को दिखाया. साथ ही सीसीटीवी फ़ुटेज देखा. सीसीटीवी फुटेज मे साफ दिख रहा है कि कार्यालय में घुसने वालों में एक के हाथ में हथियार दिख रहा है. विधायक ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. लेकिन संगम अग्रवाल के साथ जिस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. इससे साफ जाहिर होता है कि यह मामला पूर्व नियोजित एवं प्रायोजित था. घटना से पहले संगम अग्रवाल से हमला करने वालों ने वाट्सएप चैट पर बात की. जिसमें और अभद्र (गाली गलौज) का इस्तेमाल किया गया है. इसी तरह बातचीत के ऑडियो में असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया गया. इससे साफ जाहिर होता है कि एक गुंडा तत्व फिर से अपनी मनमानी करने पर उतारू हो रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-check-up-camp-organized-at-karim-city-college-90-people-examined/">जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 90 लोगों की हुई जांच
अनुसंधानकर्ता की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
विधायक सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को पुनः अशांत करने की कोशिश में जुटे असमाजिक तत्वों ने गत 28 अक्टूबर 2022 को सिदगोड़ा टाऊन हाल मैदान में निहत्थे समूह पर हमला किया था. उक्त मामले में ढाई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कारवाई नहीं किया गया. साथ ही अनुसंधान भी पूरा नहीं किया गया. पता नहीं अनुसंधान एफआईआर तक ही सीमित है या हमलावरों की शिनाख्त भी वीडियो देखकर हुई है. उन्होने सवाल खड़े करते हुए कहा कि सिदगोड़ा हिंसा मामले में एक ही पुलिस पदाधिकारी अनुसंधानकर्ता है. जबकि अलग-अलग मामलों मे अलग-अलग अनुसंधानकर्ता होना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता में व्याप्त भय का वातावरण खत्म करने की दिशा में वे कारगर कदम उठाएंगे तथा पुलिस को अपने रवैये में बदलाव के लिए विवश करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-yuva-morcha-pays-tribute-to-former-mla-late-dinanath-pandey/">जमशेदपुर: भाजमो युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Leave a Comment