Search

जमशेदपुर : 'खालिस्तानी' मामले पर करवाई नहीं, तो सीजीपीसी बंगाल में करेगी धरना-प्रदर्शन : शैलेन्द्र सिंह

सीजीपीसी ने उपायुक्त के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजा ज्ञापन Jamshedpur (Anand Mishra) : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सिख आईपीएस अधिकारी सरदार जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने सरदार शैलेंद्र सिंह ने नेतृत्व में घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो सीजीपीसी पश्चिम बंगाल जाकर न्याय के लिए धरना-प्रदर्शन करेगी. इस बाबत गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली का दौरा करने से रोकने के लिए दमखाली में तैनात आईपीएस सिख अधिकारी सरदार जसप्रीत सिंह को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी एवं अन्य द्वारा `खालिस्तानी` कहा गया. यह बहुत निंदनीयऔर भारत की संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन है. सरदार शैलेन्द्र सिंह ने तल्ख़ तेवर दिखाते हुए कहा इस घटना से केवल सिख ही नहीं, पश्चिम बंगाल राज्य की जनता के साथ ही पूरा देश शर्मसार है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-has-announced-vacancy-for-249-posts/">झारखंड

हाइकोर्ट ने 249 पदों के लिए निकाली वैकेंसी
सरदार शैलेंदर सिंह ने कहा है कि इससे केवल सिखों का ही नहीं बल्कि देश की नौकरशाही का भी अपमान हुआ है. ज्ञापन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस प्रकरण के दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है यह भी कहा गया है कि अगर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो झारखंड एवं जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल के रहने वाले सिखों के साथ मिलकर कोलकाता में धरना-प्रदर्शन करेंगे. साथ में यह भी कहा गया है इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल सरकार की होगी. सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सिख एक देशभक्त कौम है. उदाहरण के रूप में उन्होंने बताया कि पंजाब के हर घर से नौजवान एवं युवतियां फौज में कार्यरत हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री से ऐसी हरकतें करने वाले नेताओं को पार्टी से निकालने एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया है. इसे भी पढ़ें : PMLA">https://lagatar.in/hemant-soren-challenges-pmla-special-court-order-in-high-court-hearing-tomorrow/">PMLA

के विशेष कोर्ट के आदेश को हेमंत सोरेन ने हाइकोर्ट में दी चुनौती, सुनवाई कल
सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह ने देश के सभी धर्मों के सभी नौजवानों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे को खत्म करने वाली सोची-समझी साजिश से सचेत रहें. ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, लखविंदर सिंह, रविंदर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखवंत सिंह सुखु, सुरजीत सिंह, जगतार सिंह नागी, हरविंदर सिंह गुल्लू, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, बलजीत कौर, बलविंदर कौर, मनजीत कौर, इंद्रजीत कौर समेत कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp