Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बामनगोड़ा - बारीगोड़ा सीमा पर स्थित पुलिया (नाला) इन दिनों जाम है. यदि बरसात पूर्व पुलिया की सफाई नहीं हुई तो एक बार फिर भयावह स्थिति उत्पन्न होने वाली है. गौरतलब है कि पूर्व में कुछ स्थानीय जागरूक लोग सामूहिक रूप से साफ-सफाई करते थे. लेकिन अब कचरा पुलिया में आकर इस कदर फंसा है कि लोग चुप बैठ गये हैं. स्थानीय बुजुर्ग राम नरेश राय अस्वस्थता के कारण भी सफाई करने में असमर्थ हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जागरुकता के अभाव में लोग तमाम तरह के कचरे, पेड़ की टहनियों आदि को भी नाले में फेंक देते हैं. इससे यह स्थिति बन गई है. इसे भी पढ़ें : देर">https://lagatar.in/congress-mla-pradeep-yadav-reached-ed-office-late-evening-interrogation-started/">देर
शाम ED ऑफिस पहुंचे कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, पूछताछ शुरू वहीं टेलीफोन के खंभे को पानी के बहाव वाले सतह के ऊपर बिछाकर केबुल तार पार किया गया है जो मुसीबत का बड़ा कारण है. झाड़ी उक्त टेलीफोन के खंभे में आकर फंस जाता है. स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने कहा कि बारीगोड़ा, बामनगोड़ा से लाकर कचरा इस नाले में फेंकते हैं. उधर कृष्णानगर पुलिया के पास स्थित नया बस्ती के तरफ से कचरा पानी में बहाया जाता है, जबकि फ्लाई एश के बहाव के कारण नाला का सतह संकीर्ण हो गया है. ऐसे में नाला अब नाली बन चुका है. बरसात पूर्व नाले की सफाई नहीं हुई तो एक बार फिर लोगों के घरों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद, पार्षद समेत बीडीओ को त्वरित संज्ञान लेकर बरसात पूर्व नाले की सफाई करानी चाहिए. पूर्व में टाटा पावर द्वारा सफाई कराया गया था, लेकिन स्थाई समाधान पर कोई ठोस पहल आज तक नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : डीएसपीएमयू">https://lagatar.in/environment-day-will-be-celebrated-in-dspmu-from-june-1-to-7/">डीएसपीएमयू
में 1 से 7 जून तक मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस

Leave a Comment