Search

 
 
 

Jamshedpur : पानी नहीं तो विस चुनाव में वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

 
  • बागबेड़ा में ग्राम विकास समिति के आह्वान पर जुटे लोग
  • विभाग की डेडलाइन जुलाई में हुई फेल
Jamshedpur (Sunil Pandey) : ग्राम विकास समिति के आह्वान पर रविवार को बागबेड़ा लाल बिल्डिंग दुर्गा मंडप के समक्ष जन-महाजुटान का आयोजन किया गया. इसमें लोगों ने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर अपने-अपने विचार रखे. चर्चा के बाद सभी ने एक स्वर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अगर डेढ़ लाख की आबादी को पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो इस बार वोट का बहिष्कार किया जाएगा. लोगों ने कहा कि जलापूर्ति योजना का शिलान्यास के नौ वर्ष बाद भी लोगों को पानी नहीं मिला. इसके कारण अब लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है. पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा जलापूर्ति शुरू करने के लिए दर्जनों बार समय सीमा निर्धारित की गई. लेकिन हर बार विभाग आश्वासन पूरा करने में फेल रहा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-shiva-discussion-organized-in-jugsalai-shanidev-temple-on-amavasya/">Jamshedpur

: अमावस्या पर जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा का आयोजन

नौ वर्ष से अधूरी है बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना

लोगों ने कहा कि पहले विभाग ने फरवरी 2024 तक जलापूर्ति शुरू करने के लिए कहा था. उसके बाद जुलाई 2024 में हर हाल में जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया. जुलाई बीतने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई. जिसके कारण लोगों ने सरकार एवं विभाग को संदेश देने के लिए बैठक बुलायी तथा वोट वहिष्कार का निर्णय लिया. ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया था. उस समय घोषणा की गई कि 3 वर्षों में योजना को पूर्ण कर नल से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी. परंतु नौ वर्ष बीतने के बाद भी योजना अधूरा है. इस योजना में कई तरह की अडचने आयी. पेयजल स्वच्छता विभाग एवं कार्यपालक एजेंसी के लापरवाही के कारण यह योजना अभी तक अधूरी है. बागबेडा घाघीडीह, किताडीह,करणडीह के लगभग 1.5 लाख लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. भूमिगत जल स्तर 700 से 800 फीट नीचे चला गया है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-battery-and-other-items-stolen-from-matkambeda-bsnl-tower/">Chakradharpur

: मतकमबेड़ा बीएसएनएल टावर से बैटरी व अन्य सामान चोरी

पानी के लिए गैलन लेकर सुबह चार बजे से लगते हैं कतार में 

घाघीडीह क्षेत्र में पानी के लिए लोग गैलन लेकर सुबह 4:00 बजे से लंबी कतार में खड़े रहते हैं. बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के लिए क्षेत्र के लोग लंबी संघर्ष किए हैं. इस योजना को पूर्ण कराने के लिए क्षेत्र के लोगों ने सैकड़ो बार धरना, प्रदर्शन, अनशन, उपवास, मानव श्रृंखला, जल सत्याग्रह, पदयात्रा एवं बागबेड़ा से रांची तक पदयात्रा भी किया. जिला के उपायुक्त पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी, विभागीय मंत्री से मिलकर कई बार मांग पत्र सौंप चुके हैं. जन महाजुटान में मुख्य रूप से जेपी गोस्वामी, श्याम किशोर, परमेश्वर प्रसाद, राम प्रसाद कुशवाहा, किशोर यादव, नीरज सिंह, शिवाजी सिंह, धर्मेंद्र चौहान, चतुर्भुज सिंह, गुरमेल सिंह, इमाम साहब, शेख सलाऊदीन, भोला प्रसाद भगत, रामवृक्ष शर्मा, अशोक सिंह, ओम प्रकाश यादव, मनोज गुप्ता, मनोज यादव, भोला यादव, जमुना यादव सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही