Search

 
 
 

जमशेदपुर : यूनियन अथवा कर्मचारी चाहेंगे तो मैं नेतृत्व करुंगा : अनूप सिंह

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा कमिंस में पिछले दिनों हुए वेतन समझौता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कंपनी के अंदर पिछले एक माह से कैंटीन बहिष्कार जारी है. वेतन समझौता के विरोध में यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ 25 अगस्त को टाटा कमिंस के गेट पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए उन्हें एसडीओ धालभूम से अनुमति मिल गई है. वहीं इस पूरे मामले में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह का कोई आधिकारिक बयान नहीं देना कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ होने का संदेह पैदा करता है. इस संबंध में अनुप सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में ना तो वे टाटा कमिंस के कर्मचारी हैं और ना ही टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन से जुड़े हुए हैं. ऐसे में उनके द्वारा कुछ भी कहना उचित नहीं है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-lineman-injured-due-to-electrocution/">बहरागोड़ा

: करंट लगने से लाइनमैन घायल
उन्होंने कहा कि यह सही है कि प्रबंधन ने जो चाहा वह उसे हासिल हो गया. इस क्रम में कुछ कर्मचारियों को फायदा हुआ लेकिन ज्यादातर कर्मचारियों को काफी नुकसान हुआ है. इसको लेकर यूनियन दो गुट में बंट गया है. लगातार विरोध जारी है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान यूनियन द्वारा क्या चार्टर ऑफ डिमांड प्रबंधन को दिया गया, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. इसलिए इस संबंध में मेरा कुछ भी कहना गलत होगा. लेकिन यदि टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी व कंपनी के कर्मचारी चाहेंगे तो मैं नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही