Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगदारी पहुंचा देना नहीं तो गोली मार देंगे

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा बस्ती बाजार टोला की रहने वाली पुष्पा देवी के घर में घुसकर कुछ लोगों ने भुजाली, चापड़ा, रॉड, लाठी और डंडा से हमला कर दिया. हमलावरों ने कहा कि अश्वनी को बोल देना कि 30 हजार रुपये पहुंचा दे नहीं तो दोबारा आएंगे तो गोली मार देंगे. इस मामले में छह नामजद के अलावा 25 अज्ञात के खिलाफ बागबेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-crore-stolen-from-businessman-ajay-modis-house-in-rajendranagar/">जमशेदपुर

: राजेंद्रनगर में व्यापारी अजय मोदी के घर से दो करोड़ की चोरी

एदल झोपड़ी के रहने वाले हैं आरोपी

आरोपियों में एदल झोपड़ी का रहने वाला राजेश दास, प्रेम दास, रवि दास, भूषण, बजरंग दास, नरेश बानरा के अलावा 25 अज्ञात शामिल हैं. मामले में पुष्पा देवी ने कहा है कि रात्र 8.30 बजे सभी आरोपी हाथों में भुजाली, रॉड, चापड़, लाठी और डंडा लेकर पहुंचे थे.

अश्वनी को खोज रहे थे

पुष्पा देवी ने बताया कि सभी आरोपी उनका बेटा अश्विनी मंडल को खोज रहे थे. घर में घुसते ही सभी ने सामान को फेंकना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. विरोध करने पर घर के सदस्यों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. वे कह रहे थे कि नवमी के दिन ही बोला था कि 30 हजार रुपये दे देना. धमकी दी कि अगर अश्विनी ने रंगदारी का 30 हजार रुपये नहीं दिया तो अगली बार उसे गोली मार देंगे.

पिछले साल भी मांगी थी रंगदारी

पुष्पा देवी का कहना है कि आरोपियों ने पिछले साल भी छठ पर्व के समय रंगदारी मांगी थी. तब भी मामला थाने में दर्ज कराया गया था. बावजूद पुलिस की ओर से किसी को भी गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया था. उसी का नतिजा है कि फिर से आरोपी रंगदारी की मांग कर रहे हैं. परिवार के लोगों को लग रहा है कि इस घटना के बाद अश्विनी मंडल को जान का खतरा भी हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-five-lakhs-by-entering-the-house-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में घर में घुसकर पांच लाख की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही