Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगदारी दो नहीं तो ठेला लगने नहीं देंगे

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिरसानगर में एक बार फिर से रंगदारों का गिरोह पनपने लगा है. गिरोह के लोग खुलेआम ठेला संचालकों से रंगदारी वसूल कर रहे हैं. जो रंगदारी देने से आना-कानी करते हैं उनका ठेला पलटकर सामान बर्बाद कर दिया जाता है और उनके साथ मारपीट भी की जाती है. कुछ इसी तरह का एक मामला बिरसानगर थाने में जोन नंबर 4 विश्वकर्मा मैदान के पास रहनेवाले साहेब मंडल ने दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-5000-looted-by-attacking-with-stone-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में पत्थर से हमला कर 5000 रुपये लूटा

चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

पूरे मामले में चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें बिरसानगर जोन नंबर 6 का रहने वाला अनुप कुमार टोपनो, बिरसानगर जोन नंबर 4 का रहने वाला निरंजन तिरू, प्रतिश डीन, आयु निस सोरेन व कई अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.

मासिक चाहिये रंगदारी

साहेब मंडल ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें नोटिस भेजकर कहा है कि मासिक रंगदारी चाहिये. रकम नहीं मिलने पर वे किसी को भी ठेला लगाने नहीं देंगे. नोटिस मिलने के बाद से ठेला संचालक काफी परेशान हैं. उनका कहना है कि आरोपी जब-तब ठेला पर पहुंच जाते हैं और रंगदारी की मांग करते हैं. नहीं देने पर उनका सारा सामान पलटकर बर्बाद कर दिया जाता है.

इन्होंने भी की है संयुक्त शिकायत

बिरसानगर थाने में सिर्फ साहेब मंडल ने ही शिकायत नहीं की है, बल्कि इसके अलावा टिंकू दास, पुनु चंदर, अमरजीत, पार्वती देवी, बंदे उरांव आदि ने भी घटना की लिखित शिकायत की है. सभी ने कहा कि वे गरीब परिवार से हैं. ठेला से ही उनका और परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण होता है. अब जो स्थिति उत्पन्न हुई है उससे उनकी परेशानी बढ़ गयी है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-swingers-active-in-durga-puja-fair-gold-chains-snatched-from-the-necks-of-two-women/">दुमका

: दुर्गा पूजा मेले में झपटमार सक्रिय, दो महिलाओं की गले से झपटे सोने की चेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही