Search

 
 
 

जमशेदपुर : आदेश की अनदेखी कर ऑफलाइन क्लास ले रहे शिक्षक, नहीं हो रही रिकार्डिंग

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भीषण गर्मी और छुट्टी के बावजूद आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षक ऑफलाइन क्लास ले रहे हैं. साथ ही कुलपति सह आयुक्त के आदेश की अनदेखी करते हुए क्लास की रिकॉर्डिंग भी नहीं की जा रही है. यह मामला जमशेदपुर के साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन का है. कोल्हान विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेजों में गर्मी छुट्टी होने के बावजूद छात्राओं यहां प्रतिदिन क्लास करने आना पड़ रहा है. जबकि शहर का तापमान 43 डिग्री से ऊपर रह रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-transfer-of-all-doctors-and-para-medical-staff-of-esic-hospital/">आदित्यपुर

: ईएसआईसी अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पारा मेडिकल स्टाफ का स्थानांतरण

सुबह 10:30 बजे से चल रही कक्षाएं

कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक किया जा रहा है. तापमान की बात की जाये, तो सुबह 10:30 बजे ही प्रचंड धूप में घर से निकलना काफी मुश्किल होता है. बावजूद छात्राएं क्लास करने के लिए कॉलेज आ रही हैं. क्योंकि कोर्स पूरा करना है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-roads-deserted-on-the-first-day-of-jharkhand-bandh-wide-impact-on-the-market/">चांडिल

: झारखंड बंद के पहले दिन सड़कें सुनसान, बाजार पर भी व्यापक असर

लिंक भेजने की तैयारी

आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षकों ने बताया कि क्लास की रिकॉर्डिंग संभव नहीं है. इसलिए पिछले वर्षों की तरह ही क्लास का लिंक विश्वविद्यालय को भेजा जायेगा. रिकॉर्डिंग के लिए कॉलेज में संसाधन यानी कैमरा, वाई-फाई वगैरह भी उपलब्ध नहीं है. 20 मिनट का लिंक भेजने में ही काफी समय लग जाता है, ऐसे में प्रतिदिन एक-एक घंटे के चार क्लास की रिकॉर्डिंग भेजना काफी कठिन कार्य होगा. इसलिए ऑफलाइन क्लास ली जा रही है. साथ ही क्लास की फोटोग्राफी, बायोमेट्रिक अटेंडेंस आदि बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/state-coordination-committee-meeting-begins-shibu-soren-is-presiding/">राज्य

समन्वय समिति की बैठक शुरू, शिबू सोरेन कर रहे अध्यक्षता

क्या है कुलपति आदेश

बता दें कि कुलपति सह आयुक्त के आदेश के अनुसार आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षकों को गर्मी छुट्टी के दौरान ऑनलाइन क्लास लेना है. एक घंटे की एक क्लास होगी. प्रत्येक क्लास की रिकॉर्डिंग करके विश्वविद्यालय भेजना है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा स्थित कॉलेजों में आदेश का पालन हो रहा है, जबकि जमशेदपुर शहर में स्थित उक्त कॉलेज में रिकॉर्डिंग न करते हुए ऑफलाइन क्लास ली जा रही है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-have-mercy-on-the-sun-god-end-the-heat-wave/">गिरिडीह

: रहम करो सूर्य देव, खत्म करो हीट वेव

रिपोर्ट आने पर होगा विचार : विश्वविद्यालय

कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने कहा कि गर्मी छुट्टी के दौरान ग्रेजुएट कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होने और उसकी रिकॉर्डिंग नहीं होने की जानकारी मिली है. क्लास संबंधी रिपोर्ट आने के पर उसे कुलपति सह आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर विचार किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही