Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अग्निवीरों के लिए डिग्री एवं वोकेशनल कोर्स जल्द शुरू करेगा इग्नू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) अग्निवीरों के लिए डिग्री एवं वोकेशनल कोर्स जल्द शुरू करेगा. यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस महंती ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा यह घोषणा की गई है कि जो युवा सेना में 4 साल तक अपना योगदान के दौरान जो अनुभव प्राप्त करेंगे उसके आधार पर उनके लिए भविष्य में अच्छे रोजगार मुहैया कराने के लिए इग्नू एक ग्रेजुएशन बैचलर डिग्री कोर्स के साथ ही वोकेशनल कोर्स की शुरुआत करेगा. इसमें यह अग्निवीर बीए, बीएससी, बीकॉम या वोकेशनल कोर्स कर सकेंगे. यह कोर्स 3 साल का होगा. इसमें सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि 50 फीसदी क्रेडिट कार्यकाल के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर उनको मान्यता दिया जाएगा और 50 फीसदी विभिन्न विषयों की पढ़ाई के आधार पर प्रदान किया जाएगा. इस डिग्री और वोकेशनल कोर्स को भारत सहित विदेशों के साथ-साथ यूजीसी, एनएसक्यूएऐफ आदि की मान्यता प्राप्त होगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-station-in-charge-organized-a-sit-in-meeting-for-the-vagabonds/">आदित्यपुर

: थाना प्रभारी ने आवारागर्दी करने वालों को कराई उठक-बैठक
डिग्री प्रोग्राम को सेना, नौसेना व वायु सेना इस योजना के कार्यान्वयन के लिए इग्नू के साथ एक समझौता पर जल्द हस्ताक्षर करेंगे. नई शिक्षा नीति के तहत इसमें मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट की व्यवस्था भी की गई है. इस कोर्स के दौरान वैसे अग्निवीर जो किसी कारणवश एक साल के बाद अपनी पढ़ाई को छोड़ देते हैं, उन्हें सर्टिफिकेट मिलेगा और जो 2 साल के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ते हैं उन्हें डिप्लोमा और जो 3 साल पूरी पढ़ाई करेंगे वे डिग्री के हकदार होंगे. इससे ऐसे अग्निवीर जो सेना में योगदान देने के बाद अगर सिविल लाइन में दूसरे रोजगार करना चाहे तो वह कर सकेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही