Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जवाहर नगर रोड नंबर 6 में नक्शा विचलन कर हो रहे अवैध निर्माण को कराया बंद

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi)मानगो नगर निगम (एमएमसी) ने शनिवार को जवाहर नगर के रोड नंबर 6 में नक्शा विचलन कर चल रहे अवैध निर्माण को बंद कराने के बाद निर्माणाधीन भवन सील कर दिया है. इसके पहले मानगो नगर निगम ने अवैध निर्माण को बंद कराया था. लेकिन, बिल्डर ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया था. इसके बाद उसे नोटिस जारी की गई थी. नोटिस का भी जवाब नहीं दिया था. इस पर इसे सील करने की कार्रवाई की गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-injured-including-a-couple-riding-a-bike-after-being-hit-by-a-pick-up-van/">चाकुलिया

: पिक अप वैन के धक्के से बाइक सवार दंपती सहित तीन घायल

मानगो में बड़े पैमाने पर हुआ है अवैध निर्माण

मानगो में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुआ है. 90% फ्लैट में नक्शा विचलन हुआ है. बिल्डर ने 4 मंजिला का नक्शा पास कराने के बाद 6 से 7 मंजिल की इमारतें खड़ी की हैं. लेकिन मानगो नगर निगम की तरफ से आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. जानकारों का मानना है की जब भी नक्शा विचलन कर बिल्डर निर्माण कराता है. तो उसे नगर निगम की तरफ से नोटिस दी जाती है. निर्माण कार्य बंद कराया जाता है. लेकिन, फिर कुछ दिन बाद निर्माण कार्य पूरा हो जाता है और इमारत खड़ी हो जाती है. नगर निगम से शिकायत होती है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही