Search

 
 
 

जमशेदपुर : गदड़ा में सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा, चहारदीवारी तोड़ी गई

 
Jamshedpur  : जमशेदपुर के उत्तर-पूर्वी गदड़ा में प्रशासन ने अंचल कार्यालय की टीम ने करीब डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराया. सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में अंचल प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी गदड़ा पहुंचकर उक्त सरकारी जमीन पर बन रही चहारदीवारी को तोड़वा दिया. मजदूरों ने चहारदीवारी तोड़कर वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया है. अतिक्रमण हटाओ अभियान में जमशेदपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार के अलावे सीआइ बलवंत सिंह, एसपी रुद्र, पीयुष पात्रा, अमीन नवीन महतो, अंचल के होमगार्ड जवान मौजूद थे. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कुछ छुटभैया नेता व दलालों ने सेटिंग-गेटिंग कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था. प्लॉटिंग कर उसे बेचने की तैयारी थी. इसकी सूचना मिलते ही सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकरी जमीन को मुक्त कराया. यह भी पढ़ें : धनबादः">https://lagatar.in/dhanbad-dc-condoles-govindpur-bdo-in-harassment-case/">धनबादः

प्रताड़ना मामले में डीसी ने गोविंदपुर बीडीओ को किया शोकॉज
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही