Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी में चल रहा था अवैध लॉटरी का कारोबार, एक गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चर्च के पास स्थित एक गुमटी में चल रहे अवैध लॉटरी के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गुमटी में छापेमारी कर 1064 लॉटरी और 8,280 रुपयों के साथ किताडीह ग्वाला पट्टी निवासी गुडेश कुमार को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद अन्य लोग फरार हो गए. पुलिस गुडेश को पकड़कर थाना ले गई जहां से मंगलवार को कागजी कार्रवाई पुरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-boundary-wall-of-peoples-academy-plus-two/">जमशेदपुर

: पीपुल्स एकेडमी स्कूल के चहारदीवारी के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

गोलमुरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी चर्च के पास एक गुमटी में अवैध लॉटरी का कारोबार चल रहा है. सूचना पाकर सोमवार देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख सभी लोग फरार हो गए पर गुडेश पुलिस के हाथो पकड़ा गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने गुडेश के पास से पांच रुपये वाली कुल 1064 नागालैंड का लॉटरी टिकट और 8,280 रुपये बरामद किए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही