Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की अवैध शराब बरामद

Jamshedpur (Rohit kumar) : पुलिस ने एक बार फिर अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद, एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा निवासी आकाश महतो और बारीडीह निवासी योगेंद्र यादव शामिल है. हालांकि, मुख्य विक्रेता गोविंदा कैवर्ता और गौतम कैवर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने कुल 5541 लीटर शराब (9512 बोतल) बरामद की है जिसका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपए बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-staff-and-girl-students-took-oath-to-save-water-in-sacred-heart-convent-school/">जमशेदपुर

: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षकों, कर्मियों व छात्राओं ने जल बचाने की ली शपथ

पिंटू के पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद अपने ससुराल में रहकर अवैध शराब बेच रहा है. 21 मार्च को पुलिस ने उसके ससुराल में छापेमारी की. पुलिस ने पिंटू के ससुराल में सीढ़ी के नीचे छुपाकर रखे 10 पेटी शराब बरामद किया. पूछताछ में पिंटू ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया थाना अंतर्गत कमलपुर निवासी गोविंदा और गौतम के पास से शराब खरीदकर लाता है. पुलिस ने गोविंदा के गोदाम में छापेमारी की जहां से दो मिनी ट्रक में लदे शराब को बरामद किया गया. मौके से दो ट्रक चालक आकाश और योगेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा दो कार भी जब्त की गई है. कार्रवाई के दौरान कुल 621 पेटी जिसमें कुल 9512 बोतल शराब, 6,500 पीस ढक्कन, 1350 खाली बोतल और विभिन्न कंपनी के स्टीकर बरामद किए गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही