Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिकल के नाम पर छात्राओं से 90 हजार की अवैध वसूली

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के इंटरमीडिएट सेक्शन में साइंस की छात्राओं से प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह राशि करीब 90 हजार रुपये बतायी जा रही है. इस संबंध में छात्राओं की ओर से इंटरमीडिएट के इंचार्ज से शिकायत की गयी थी, जिसके बाद संबंधित शिक्षिका को शोकॉज किया गया. इस मामले को लेकर पिछले दिनों छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा भी मचाया था. हालांकि शिक्षिका ने शोकॉज का जवाब सौंप दिया है. साथ ही इंटरमीडिएट जेनरल सेक्शन के कुछ लोगों और एक शिक्षिका पर छात्राओं को बरगलाने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-biometrics-system-will-register-attendance-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में बायोमेट्रिक्स सिस्टम से होगी उपस्थिति दर्ज

केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल में हुई वसूली

झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से तयशुदा कार्यक्रम के तहत यूनिवर्सिटी के इंटरमीडिएट सेक्शन में इंटर की छात्राओं की प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही थी. इस दौरान केमिस्ट्री विषय में प्रैक्टिकल के नाम पर शिक्षिका रूपा राय के द्वारा अवैध रूप से वसूली करने का आरोप है. इसे लेकर छात्राओं ने पिछले दिनों कैंपस में हंगामा भी किया था. इंटरमीडिएट के इंचार्ज डॉ सुधीर साहू को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने केमिस्ट्री की शिक्षिका रूपा राय से जवाब-तलब किया. संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने के बाद डॉ साहू ने रूपा राय को शोकॉज किया था, जिसका उन्होंने मंगलवार को जवाब सौंपा है. इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/cbse-issues-alert-regarding-fake-news-of-paper-leak-on-social-media/">CBSE

ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक की झूठी खबर को लेकर जारी किया अलर्ट

लगभग 600 छात्राओं से की गयी वसूली

केमिस्ट्री की प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर शिक्षिका के द्वारा करीब 600 छात्राओं से अवैध वसूली की गयी है. इनमें 540 रेगुलर और करीब 60 पूर्व छात्राएं हैं. परीक्षा के नाम पर प्रति छात्रा 150 रुपये की वसूली की गयी है. इस तरह वसूली गयी कुल रकम करीब 90 हजार रुपये बतायी जा रही है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-minister-said-in-house-never-been-out-india-will-see-if-he-goes-he-will-see-cycle-sharing-system/">बजट

सत्र : सदन में बोले मंत्री – कभी इंडिया से बाहर गए नहीं, जायेंगे तो देखेंगे साइकिल शेयरिंग सिस्टम

क्या कहती हैं शिक्षा रूपा राय

इस संबंध में आरोपी शिक्षिका रूपा राय का कहना है कि उन्हें जान-बूझ कर फंसाया जा रहा है. प्रैक्टिकल की कॉपी लिफाफे में सील कर जेनरल सेक्शन में जमा कर दी जाती है. वहां कंप्यूटर ऑपरेटर मार्क्स फाइल में नंबर चढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट भौतिकी विभाग की एक शिक्षिका और जेनरल सेक्शन के कुछ लोगों ने छात्राओं को उनके (रूपा राय) खिलाफ बरगलाया है. इसलिए छात्राएं उनके खिलाफ इस तरह का आरोप लगा रही हैं. दरअसल, एक संविदा आधारित शिक्षिका होने के कारण इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है, ताकि नौकरी छोड़ दूं. इसे भी पढ़ें : इंटर">https://lagatar.in/hc-will-hear-on-thursday-the-matter-of-not-being-given-inter-exam-admit-card/">इंटर

परीक्षा एडमिट कार्ड नहीं दिये जाने के मामले में HC गुरुवार को करेगा सुनवाई

कार्रवाई होगी

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव सह प्रवक्ता डॉ अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि यह बड़ा मामला संज्ञान में आया है. शिक्षिका रूपा राय को शोकॉज किया गया था, जिसका उन्होंने जवाब सौंप दिया है. उनके जवाब पर विचार करने के बाद यथासंभव कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही