Search

 
 
 

Jamshedpur : श्यामसुंदरपुर में 10,500 सीएफटी बालू का अवैध भंडार और धालभूमगढ़ में दो वाहन जब्त

श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा चंदनपुर में लगभग 10,500 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पाया गया. बालू को जब्त करते हुए श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
 
जब्त किया गया हाइवा.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय द्वारा गुरुवार को गहन छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान मध्य रात्रि में श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा चंदनपुर में लगभग 10,500 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पाया गया. बालू को जब्त करते हुए श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

अवैध बालू ले जा रहे दो हाईवा जब्त

इसी क्रम में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काजू बागान भालकी मोड़ के समीप छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए दो हाईवा को जब्त किया गया. दोनों वाहनों के विरुद्ध धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा खनन संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व हानि की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलता रहेगा.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही