Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित भुइंयाडीह कानू भट्टा से टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम के द्वारा अवैध पानी कनेक्शन को हटाया गया. शुक्रवार को टीम मौके पर पहुंची और अवैध तरीके से लगाए गए पानी के कनेक्शन को हटाया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया. कंपनी के अधिकारी प्रभात झा और विवेक दुबे ने बताया कि शहर भर में जहां भी अवैध तरीके से पानी कनेक्शन लिया गया है उसे चिन्हित कर हटाने का कार्य किया जा रहा है. इसी को लेकर आज कानू भट्टा में अवैध पानी कनेक्शन को हटाया गया है. उन्होंने कहा कि शहरवासी सही तरीके से पानी कनेक्शन के लिए अप्लाई करें और पानी का कनेक्शन को सही तरीके से ले वरना चोरी का कनेक्शन शहर के किसी के घर में पाया गया तो उस घर के मालिक पर पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-encroachment-will-be-removed-from-kalimati-main-road-on-february-25/">जमशेदपुर
: कालीमाटी मुख्य सड़क से 25 फरवरी को हटाया जाएगा अतिक्रमण [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : सीतारामडेरा के कानू भट्टा से हटा अवैध पानी कनेक्शन

Leave a Comment