Jamshedpur (Anand Mishra) : मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की ओर से महिला दिवस मनाया गया. इसमें नारी के महत्व, उनका घर-परिवार, समाज एवं शिक्षा में योगदान पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में अनेक परिजनों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. मुरली पारा मेडिकल एवं रिसर्च कॉलेज की डायरेक्टर डॉ नूतन रानी ने बताया कि- तकनीकी क्षेत्र में, विशेषकर पारा मेडिकल के क्षेत्र में काफी जबरदस्त करियर है और इसमें भविष्य की योजनाओं को बनाते हुए 10वीं एवं 12वीं पास युवक-युवतियां अपना भविष्य चुनते हुए पढ़ाई करें. आगे उनका जीवन काफी सुनहरा होगा. इसे भी पढ़ें : चैती">https://lagatar.in/preparations-for-chaiti-navratri-and-chhath-begin-know-when-the-urn-will-be-established/">चैती
नवरात्र और छठ की तैयारियां शुरू, जानें कब होगी कलश स्थापना डॉ नूतन रानी ने कहा कि 10वीं पास विद्यार्थी ड्रेसर के कोर्स में नामांकन ले सकते हैं, जबकि 12वीं साइंस से पास विद्यार्थी डिप्लोमा इन लैब टेक्नीशियन एवं ऑपरेशन थिएटर में अध्ययन कर सकते हैं और भविष्य के अग्रिम बेहतरीन पायदान पर जा सकते हैं. इसको पूरा करने के पश्चात प्राइवेट या सरकारी क्षेत्र में नौकरी की भरपूर संभावनाएं हैं. नारी सशक्तिकरण दिवस उन्होंने विशेषकर युवतियों के लिए कहा कि इसमें महिलाएं मेडिकल के क्षेत्र में काफी सुरक्षित एवं भावनात्मक रूप से समाज के लोगों के साथ कार्य कर सकती हैं. कार्यक्रम में सुशीला शर्मा, शशि कला कुमारी, वागीशा राय, अंजलि रजक, प्रदीप, सूरज कुमार, वी कुमार, प्रभात महतो, प्रियंका, अगस्तीन समेत कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : पारा मेडिकल के क्षेत्र में करियर का अपार संभावनाएं : निदेशक

Leave a Comment