Jamshedpur : जमशेदपुर में टीके की कमी के कारण एक बार फिर शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में टीकाकरण बंद रहेगा. केवल ग्रामीण क्षेत्र में सात सेंटरों पर टीकाकरण होगा. जिसमें पांच में कोविशील्ड तथा दो में कोवैक्सीन का टीका 18 से 44 आयु वर्ग के लाभुकों को मिलेगा. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में टीके की आपूर्ति नहीं होने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया. ग्रामीण क्षेत्र में जिन सात सेंटरों पर टीकाकरण होगा. उनमें चाकुलिया, धालभूमगढ़, डूमरिया तथा घाटशिला प्रखंड में स्थित केन्द्र शामिल हैं. इन केंद्रों पर वॉक इन मोड पर ही टीका लेना संभव होगा. गुरुवार को जिले में 11993 लोगों को टीका का पहला डोज दिया गया. जबकि 3194 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया.
जमशेदपुर: कल शहरी क्षेत्र में बंद रहेगा टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्र में सात सेंटरों पर मिलेगा टीका
Last Updated: Aug 26, 2021 12:00 AM (IST)