Search

 
 
 

जमशेदपुर: सुधर जाएं अथवा जिले से बाहर चले जाएं अपराधी-एसएसपी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey): जमशेदपुर में नव पदस्थापित एसएसपी प्रभात कुमार ने शहर को अपराध मुक्त करने के लिये कदम उठाना शुरू कर दिया है. उनके योगदान देने के बाद से शहर में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं ने उन्हें पुलिसिंग के तौर-तरीकों में बदलाव को मजबूर कर दिया है. रविवार को एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों, सभी डीएसपी के साथ क्राइम मीटिंग की. इस दौरान बीते तीन माह में हुई छनतई की घटनाओं की थानावार समीक्षा की. एसएसपी प्रभात कुमार ने शहर में अपराधिक वारदातों के अंजाम दे रहे अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों को साफ मैसेज दिया कि वे सुधर जाएं. अपराध का रास्ता त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होकर अपना रोजी-रोजगार करें अन्यथा जिले से बाहर चले जाएं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-a-fierce-movement-if-khatian-based-planning-policy-is-not-implemented-birsa-army/">जमशेदपुर

: खतियान आधारित नियोजन नीति लागू नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन- बिरसा सेना

अपराधी रवैया नहीं बदलेंगे तो पुलिस उन्हें कानून का पाठ पढ़ाएगी

ऐसे लोग अगर अपना रवैया नहीं बदलेंगे तो पुलिस उन्हें कानून का पाठ पढ़ाएगी. उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों को सीसीए के तहत जेलों में डाला जाएगा. समीक्षा के दौरान उन्होंने थानेदारों को स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में जरूरी कार्रवाई करें. जिससे लोग बिना डर भय के रह सकें. मॉर्निंग वॉक एवं बैंक-बाजार जाने के दौरान छिनतई की ज्यादातर घटनाएं हो रही हैं. उक्त समय में पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए. साथ ही घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करने को कहा.

काम करने वाले पुरस्कृत होंगे एवं ढिलाई बरतने वाले नपेंगे

[caption id="attachment_367976" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/24july11a.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसएसपी प्रभात कुमार.[/caption] एसएसपी प्रभात कुमार ने क्राइम मीटिंग में थानेदारों को स्पष्ट मैसेज दिया कि जमशेदपुर को अपराध मुक्त शहर बनाने के लिये उन्हें अपराधियों पर कार्रवाई की खुली छूट है. साथ ही कहा कि जो अपने कर्तव्य में ढिलाई बरतेंगे उन्हें छोड़ा भी नहीं जाएगा. वैसे लोग शंटिंग में डाले जाएंगे. तेर तर्रार एवं ईमानदारी से काम कर रिजल्ट देने वाले थानेदार अथवा कोई भी ऑफिसर पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने सभी से कहा कि वे अपने क्षेत्र में सक्रियता से जुट जाएं. अपराधकर्मियों एवं असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ जरूरी है. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-annoyed-by-not-getting-incentive-money-health-workers-of-chc-threatened-agitation/">मनोहरपुर

: प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने दी आंदोलन की धमकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही