Search

जमशेदपुर : अर्का जैन यूनिवर्सिटी में बीटेक व पॉलिटेक्निक के छात्रों की फेयरवेल पार्टी “रुख़्सत” में जमकर झूमे छात्र, चेहरे पर खुशी आंखों से छलके आंसू

Jamshedpur (Anand Mishra) : अर्का जैन यूनवर्सिटी में बीटेक तथा पॉलिटेक्निक के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए "रुख़्सत" शीर्षक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें विशेष अतिथि के रूप में इंजीनियरिंग और आईटी के सहायक डीन डॉ. अश्विनी कुमार उपस्थित थे. फेयरवेल हमेशा एक खास लम्हा होता है. समारोह में बीटेक से मिस्टर फेयरवेल आनीश कुमार और मिस फेयरवेल हंसा कुमारी को चुना गया. पॉलिटेक्निक से मिस्टर फेरवेल प्रेम कुमार और मिस फेयरवेल ईशा कुमारी को चुना गया गया. फेयरवेल पार्टी में छात्र जमकर झूमे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-21st-foundation-day-of-rvs-college-of-engineering-new-website-launched/">जमशेदपुर

: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 21वें स्थापना दिवस नयी वेबसाइट लांच
इस दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आंखों में विदाई का दर्द दिखा. यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव और कुलपति डॉ एसएस रजी ने कहा कि आगामी दिनों में हमें गर्व होगा जब हम देखेंगे कि हमारी यूनिवर्सिटी के छात्र अपने सपनों को पूरा करने के लिए उच्चतम गुणवत्ता और प्रगति के मार्ग पर हैं. हम सभी अपने प्रिय छात्रों के भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ कामनाएं करते हैं और उनकी सभी आगामी परियोजनाओं में सफलता की कामना करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp