Search

 
 
 

जमशेदपुर : भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर भाव विभोर हुए भक्त, सोहर गाकर मनायी खुशी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बर्मामाइंस के कैरेज कालोनी में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन बिहार के रोहतास से पधारे महंत स्वामी केशवाचार्य ने व्यासपीठ से कृष्णा जन्मोत्सव एवं वामन अवतार की कथा का प्रसंग विस्तार से सुनाया. इसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे. कथा के दौरान जैसे ही कृष्ण जन्म का प्रसंग आया पूरा पंडाल जयकारा से गुंजने लगा. कृष्ण जन्मोत्सव सोहर गीत शुरु होते ही श्रद्धालु झूम-झूम कर नाचने लगे. पूरा कथा पंडाल भक्तिभाव से गोकुलधाम नजर आने लगा. महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भागवत कथा सुनना और भगवान को अपने मन में बसाने से व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आता है. भगवान हमेशा अपने भक्त को पाना चाहते है. जितना भक्त भगवान के बिना अधूरा है उतना ही अधूरा भगवान भी भक्त के बिना है. भगवान ज्ञानी को नहीं अपितु भक्त को दर्शन देते हैं और सच्चे मन से ही भगवान प्राप्त होता है. इस दौरान कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी भी निकाली गई। इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alumni-meet-organized-at-co-operative-college-former-students-remember-old-days/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट आयोजित, पूर्व छात्रों ने याद किए पुराने दिन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई पहुंचे कथा सुनने

[caption id="attachment_580729" align="alignnone" width="955"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/भागवत-कथा-1.jpg"

alt="" width="955" height="445" /> भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु[/caption] भागवत कथा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, डीएसपी अरविंद कुमार, अदय सिंह, अजय मंडल, समेत कई गणमान्य कथा सुनने पहुंचे. इस दौरान सभी ने महंत केशवाचार्य से आशीर्वाद लिया. आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र कुमार पांडेय, भोला पांडेय, विमलेश उपाध्याय, आनंद ओझा, मुन्ना चौबे, रामाश्रय सिंह, अशोक उपाध्याय, विष्णु पाठक, केशव पांडेय, प्रभू नारायण पांडेय, जगनारायण पांडेय, बुद्धेश्वर ओझा, विजय चौधरी, उमाकांत मिश्रा, तेज बहादूर सिंह, कामता प्रसाद, दिलीप ओझा समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-children-of-nursery-were-welcomed-in-kerala-public-school/">जमशेदपुर

: केरला पब्लिक स्कूल में नर्सरी के नए बच्चों का किया गया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही