Jamshedpur (Sunil Pandey) : भालुबासा जंबू अखाड़ा के सामने निर्मित दुकानों के सामने विधायक सरयू राय के नाम का लगा शिलापट्ट अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है. उक्त शिलापट्ट वहां विधायक निधि से पेबर्स ब्लॉक विछाए जाने के बाद उद्घाटन के समय लगाया गया था. इसकी जानकारी मिलने के बाद विधायक ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में बंद पड़ी दुकानों को खुलवाने तथा शिलापट्ट स्थापित करने के लिए कहा. सरयू राय ने कहा कि उक्त दुकानें उनके विधायक (तीन वर्ष पहले) बनने के पहले निर्मित हुई थी. विधायक बनने के बाद उन्होंने दुकानों को खुलवाने की पहल की. उस समय दुकानों की चाबी तत्कालिन विधायक प्रतिनिधि के पास थी. जिसे कड़ी मशक्कत के बाद अक्षेस ने उनसे वापस लिया. दुकानों का आवंटन कर दिया गया. लेकिन आज तक दुकानें नहीं खुली. विधायक ने सवाल उठाया कि दुकानें नहीं खुलने के पीछे किसका हाथ है. किसकी दादागिरी चल रही है. जमशेदपुर अक्षेस एक पखवाड़े के भीतर इसका समाधान करे और दादागिरी करने वालों को बेनकाब करे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-banna-gupta-file-a-defamation-case-of-rs-10-crore-on-saryu-rai/">जमशेदपुर
: सरयू राय पर 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोकेंगे बन्ना गुप्ता
: दयानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्राइज नाइट आयोजित
: मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा की अध्यक्ष बनी निशा सिंघल [wpse_comments_template]
: सरयू राय पर 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोकेंगे बन्ना गुप्ता
खराब चापानलों की मरम्मत कराएं मरम्मत
विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र की खराब पड़े चापानलों की मरम्मत करवाने के लिए कहा. पुछताछ करने करने पर मरम्मत की बात कही जाती है. लेकिन काम शुरु नहीं होता है. इसी तरह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 4,000 स्ट्रीट लाईट लगाने की योजना स्वीकृत है. लेकिन अभी तक नहीं लग पाया है. जबकि कार्यकारी एजेंसी का बकाया भुगतान भी हो गया, फिर भी यह काम शुरू नहीं हुआ. विधायक ने इसे शीघ्र शुरू कराने के साथ ही विधायक निधि से लगे करीब 3,000 सोलर स्ट्रीट लाइटों से इनका समन्वय कराने को कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-annual-prize-night-organized-at-dayanand-public-school/">जमशेदपुर: दयानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्राइज नाइट आयोजित
पानी, बिजली, सड़क, सिवरेज का कार्य प्रारंभ कराएं
जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अब तक दो दर्जन से अधिक पानी-बिजली-सड़क, सिवरेज एवं अन्य जनसुविधा योजनाएँ टाटा लीज के अन्दर एवं बाहर पड़ने वाले जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुए हैं जो विगत 20-25 वर्षों में नही हो पाए थे. भुईयांडीह, बाबूडीह, लाल भट्टा, जोजोबेडा एवं अन्य इलाकों में नए कार्य आरम्भ हुए हैं. इनके साथ समन्वय करें तथा इनके सामने निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा उत्पन्न किये जा रहे विविध व्यवधानों को दूर करें.साथ ही 15 वें वित आय़ोग की राशि से वायु प्रदूषण कम करने की दिशा में जरूरी कदम उठाएं. साथ ही जन समस्याओं को लेकर मासिक बैठकें आयोजित करें. जिसपर चर्चा हो एवं क्रियान्वयन हो सके. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nisha-singhal-became-president-of-mayumun-steel-city-surabhi-branch/">जमशेदपुर: मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा की अध्यक्ष बनी निशा सिंघल [wpse_comments_template]
Leave a Comment