Search

जमशेदपुर : संस्थागत प्रसव में लक्ष्य से पिछड़ने पर प्रभारी डीसी हुए नाराज, सुधारने का निर्देश

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले के सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार व जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. जनवरी माह में लक्ष्य का केवल 73 प्रतिशत संस्थागत प्रसव होने पर प्रभारी डीसी सह डीआरडीए निदेशक सौरभ सिंहा ने नराजगी जाहिर की. उन्होंने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावे सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिया कि वे इस दिशा में कारगर पहल करें तथा लक्ष्य प्राप्त करें. सभी सरकारी अस्पतालों में 3149 संस्थागत प्रसव ही हो पाए. इसी तरह छोटी-मोटी बीमारियों में मरीजों के हायर सेंटर (सदर एवं एमजीएम अस्पताल) में रेफर किए जाने की आलोचना की. जनवरी माह में 28356 मरीज सीएचसी व अनुमंडल अस्पताल आए. जिनमें 4701 को एडमिट किया गया. 3 मरीज सदर अस्पताल तथा 144 मरीज एमजीएम रेफर हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-classes-should-be-conducted-regularly-in-womens-university-otherwise-agitation-abvp/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में कक्षाओं का नियमित संचालन हो, नहीं तो आंदोलन – आभाविप

नवजात को सदर में रेफर करें- सिविल सर्जन

बैठक में मौजूद सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने सभी एमओआईसी से कहा कि नवजात बच्चों को अगर एनआईसीयू में भर्ती कराने की जरूरत हो तो उन्हें सदर अस्पताल में रेफर करें. जिससे नवजात बच्चों की मृत्यु की संख्या में कमी लाने के साथ-साथ सदर अस्पताल में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ेगा तथा एमजीएम से अनावश्यक भार कम होगा. सभी प्रकार के टीकाकरण (पोलियो, हेपेटाइटिस, खसरा, पेंटा आदि) सीएचसी में प्रतिदिन हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जनवरी में 22 कुपोषित बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया. बैठक में परिवार नियोजन, एनसीडी स्क्रीलिंग, कुष्ठ रोगी खोज, टीबी उन्मूलन, आयुष्मान भारत सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं आधारभूत संरचना आदि की भी समीक्षा की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-residents-upset-due-to-power-cut-bjmo-met-gm-and-protested/">जमशेदपुर

: बिजली कटौती से मानगोवासी परेशान, भाजमो ने जीएम से मिलकर विरोध जताया 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp