Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिष्टुपुर राम मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्री अम्बा यज्ञ नव कुण्डात्मक सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद देवी भागवत, कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन मंगलवार को विजय गुरूजी ने हिमालय को देवी गीता का उपदेश, मां पार्वती का प्राकट्य, शिव पार्वती विवाह महोत्सव कथा का वर्णन प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया. कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह महोत्सव की झांकियों ने श्रोताओं को आनंदित किया. सातवें दिन मंगलवार को भी 37 यजमानों द्धारा श्री अम्बा यज्ञ नव कुण्डात्मक सहस्त्रचंडी महायज्ञ किया गया. इसे भी पढ़ें : नौ">https://lagatar.in/nine-kundiya-gayatri-mahayagya-completed-nakul-dev-said-katha-is-a-medicine-and-divine-chemical/">नौ
कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, नकुल देव बोले- कथा एक औषधि और दिव्य रसायन
नेता भूल गए कि पारसनाथ को पर्यटक स्थल रघुवर सरकार ने घोषित किया था : सुप्रियो
कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, नकुल देव बोले- कथा एक औषधि और दिव्य रसायन
सत्य और शिव एक है
गुरूजी ने शिव पार्वती विवाह महोत्सव का प्रसंग सुनाते हुए बेटी बचाने की अपील करते हुए कहा कि भगवान शंकर और पार्वती जी के विवाह का प्रसंग बहुत मंगलकारी है. जो इस कथा को सुनता है, उसके मनोरथ पूर्ण होते हैं। सत्य ही शिव है और शिव ही सत्य है. जीवन के अटल सत्य मृत्यु को भगवान शिव ने अंगीकार किया, तभी उन्हें भष्म प्रिय है. यह विधाता का मानव के लिए संदेश भी है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार शिव का विवाह पार्वती के साथ हुआ, ऐसे ही हमारे जीवन में आत्मा का विवाह परमात्मा से होना चाहिए, ताकि हम भी शिव के चरणों में जा सकें और मोक्ष को प्राप्त कर सकें. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leaders-forgot-that-parasnath-was-declared-a-tourist-destination-by-raghubar-sarkar-supriyo/">भाजपानेता भूल गए कि पारसनाथ को पर्यटक स्थल रघुवर सरकार ने घोषित किया था : सुप्रियो