Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 7026 बच्चे एवं उनके परिवार के बहुरेंगे दिन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में अति संवेदनशील परिस्थितियों में जीवन बसर करने वाले बच्चों अथवा परिवारों के जल्द दिन बहुरेंगे. जिला प्रशासन चिन्हित किए गए ऐसे बच्चों और परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई जल्द शुरु करेगा. पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो प्रखंडों में इसे शुरु किया जाएगा. बाद में अन्य प्रखंडों मे इसका विस्तार होगा. इस संबंध में एक बैठक शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) सत्या ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में अति संवेदनशील परिस्थितियों में जीवन बसर करने वाले बच्चों और परिवारों को चिन्हित (मैपिंग) करने की कार्रवाई 28 अगस्त 2021 में शुरु की गई. इसके लिए प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण देते हुए ग्राम सभा का आयोजन कर ऐसे 7026 बच्चों और परिवारों की मैपिंग की गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-met-minister-champai-against-the-housing-boards-action-to-remove-encroachment/">आदित्यपुर

: आवास बोर्ड की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरूद्ध मंत्री चम्पई से मिले पुरेन्द्र

कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा

बैठक में बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि मैपिंग के दौरान जिला में अति संवेदनशील परिस्थितियों में जीवन बसर करने वाले कुल 7026 बच्चों और परिवारों को चिन्हित किया गया है. जिन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएगा. प्रथम चरण में दो प्रखंडों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरु किया जाएगा. बाद में अन्य प्रखंडों में इसे प्रारंभ किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-merchants-held-a-meeting-in-the-chamber-said-court-will-go-against-the-increase-in-fare/">जमशेदपुर

: चैंबर में व्यापिरयों ने की बैठक, कहा- भाड़ा वृद्धि के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

बैठक में ये अधिकारी थे मौजूद

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ चंचल कुमारी, बाल कल्याण संघ के सचिव डॉ संजय मिश्रा, संघ के डॉक्टर बीपी पांडेय, प्रमोद कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-administration-took-major-action-against-illegal-mining/">गुड़ाबांदा

: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही