Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में उत्पाद विभाग ने मई में किया रिकार्ड राजस्व संग्रह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur:  झारखंड सरकार द्वारा राज्य में वित्तीय वर्ष 2022-23 में लागू की गई  नई शराब नीति से जहां पूर्वी सिंहभूम जिला उत्पाद विभाग द्वारा मई माह में रिकार्ड राजस्व संग्रह किया गया, वहीं लोगों की शिकायत है कि नई नीति के लागू होने का साथ ही अच्छे ब्रांड की शराब का किल्लत हो गई है. इस संबंध में सहायक आयुक्त उत्पाद विभाग एके मिश्रा ने लगातार न्यूज के बताया कि नई शराब नीति लागू होने के बाद जिले में अच्छे ब्रांड की शराब की आवक कम होने कारण यह किल्लत हुई है. एक दो माह में इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा. इसे भी पढ़ें: फंस">https://lagatar.in/elon-musk-is-trapped-crypto-investor-sued-20-lakh-crore-accused-of-misusing-pyramid-scheme/">फंस

गये एलन मस्क! क्रिप्टो निवेशक ने किया 20 लाख करोड़ का मुकदमा, पिरामिड स्कीम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

मई माह में रिकार्ड राजस्व की वसूली

एके मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा मई माह के लिये 15 करोड़ 6 लाख 53 हजार 894 रुपये का लक्ष्य दिया गया था. टीम के अथक प्रयास से मई माह में दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध 21 करोड़ 556 लाख 64 हजार 332 रुपये राजस्व संग्रह किया गया. यह लक्ष्य का 143% है. उन्होंने बताया कि जिला में स्वीकृत 110 दूकानें खुल गई हैं, जिसमे 77 दूकानों में ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू किया गया है. जिससे शराब की जांच के साथ ही दूकान की निगरानी की जा सकेगी.

मई में किए गए 65 एफआईआर

उन्‍होंने बताया कि अवैध शराब माफिया के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे छापेमारी के दौरान अप्रैल एवं मई माह में 118 एफआईआर दर्ज किए गए. इनमें  65 एफआईआर केवल मई माह में दर्ज किए गए हैं. इस दौरान कुल 1 लाख 51 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. इसे भी पढ़ें: शेल">https://lagatar.in/shell-company-pil-jharkhand-high-court-will-hear-on-june-23-know-what-happened-in-court-today/">शेल

कंपनी PIL : झारखंड हाईकोर्ट 23 जून को करेगा सुनवाई, जानिए आज अदालत में क्या हुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही