Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोबिंदपुर में सरकारी योजना की जानकारी नहीं देने पर भड़के ग्रामीणों ने मापी का काम रोकवाया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोबिंदपुर के मनपीटा ग्राम में सरकारी योजना के लिए जमीन की मापी करने आए कर्मचारियों के व्यवहार से नाखुश ग्रामीणों ने मापी का काम रोकवा दिया. साथ ही तब तक मापी नहीं करने की बात कही. जब तक योजना की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जाती है. उसी मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्राम प्रधान रामचरण कर्मकार ने बताया कि कि पिछले दिनों गांव के सरकारी जमीनों की मापी की जा रही थी. इसका कारण पुछने पर कर्मचारियों ने धमकाया तथा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगे. उस दौरान ग्रामीणों ने कोई विरोध नहीं किया. कहा कि जिस योजना के लिए जमीन की मापी की जा रही है. उसकी जानकारी ग्रामीणों को देना होगा. साथ ही ग्राम सभा की अनुमति जरूरी होगी. तब काम हो पाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-honored-retired-employees-of-tata-steel-uisl/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील यूआईएसएल के सेवानिवृत कर्मियों को यूनियन ने किया सम्मानित

मापी स्थल जाहिरथान है

ग्राम प्रधान ने बताया कि जिस जमीन की मापी की जा रही थी. वह गोट पूजा स्थल, जाहिरथान एवं गोचर स्थल की जमीन है. उक्त स्थल पर कोई भी सरकारी काम नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि मामले को जिला प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया गया है. अगर पुनः काम होगा तो इसका पूरजोर विरोध किया जाएगा. प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा लोहार, सोमनाथ पाड़ेया, हुरलुंग पंचायत की मुखिया लीना मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य बुका हो, भक्तु कर्मकार, प्रभाकर हांसदा के अलावा सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-handed-over-charter-of-demand-to-tsdpl-management-grade-revision-to-be-held-on-october-1/">जमशेदपुर

: टीएसडीपीएल प्रबंधन को यूनियन ने सौंपा चार्टर ऑफ डिमांड, एक अक्टूबर को होगा ग्रेड रिवीजन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही