Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी में बदमाशों ने घर के दरवाजे पर की फायरिंग, खोखा बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी के रहने वाले राहुल छाबड़ा के घर पर आज रविवार की रात 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के दरवाजे पर गोली मारी. इसमें से एक गोली दरवाजे पर लगी हुई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खोखा भी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rafiq-a-professional-criminal-of-the-city-in-custody-for-the-robbery-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट में शहर का पेशेवर अपराधी रफीक हिरासत में, अबतक दो दर्जन से पूछताछ

2 दिन पहले हुआ था विवाद

राहुल छाबड़ा का कहना है कि 2 दिनों पूर्व उसका देव नगर का रवि जायसवाल और काशीडीह के विकास सिंह के साथ विवाद हुआ था. उसी घटना को लेकर उसके घर पर फायरिंग की गई है. उसका कहना है कि रवि जायसवाल और विकास सिंह का नाम लेकर दो लोग घर के सामने आए हुए थे और गाली गलौज कर रहे थे. घटना के समय उसकी मां दरवाजे के पास ही बैठी हुई थी. इसी बीच में गोली चलने की आवाज आई और घर में भगदड़ मच गई.

फायरिंग करने के बाद फरार हो गए दोनों बदमाश

राहुल छाबड़ा का कहना है कि घर के दरवाजे पर फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को मोबाइल फोन पर दी. सूचना पर गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की. राहुल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के चलते 2 दिनों पहले विकास और रवि के साथ विवाद हुआ था. उसी विवाद को लेकर उसके घर पर फायरिंग की गई है. सूचना के बाद गोलमुरी पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें:यूपी">https://lagatar.in/third-phase-of-elections-in-up-57-percent-voting-took-place-fate-of-627-candidates-imprisoned-in-evm/">यूपी

में तीसरे चरण का चुनावः 57.58 फीसदी हुई वोटिंग, 627 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही